Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नशा मुक्त अभियान के लिए सीएम ने रवाना किया 6 जागरुकता रथ, कहा- सभी की भागीदारी से नशे पर कसेंगे नकेल
    झारखंड

    नशा मुक्त अभियान के लिए सीएम ने रवाना किया 6 जागरुकता रथ, कहा- सभी की भागीदारी से नशे पर कसेंगे नकेल

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने नशा मुक्त अभियान के लिए झारखंड मंत्रालय से 6 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर सीएम ने कहा कि झारखंड को नशा मुक्त प्रदेश बनाना है तो इसमें हर किसी को अपनी सहभागिता निभानी होगी. सभी के प्रयासों से ही मादक पदार्थों पर रोकथाम संभव है. कहा कि नशे पर नियंत्रण की दिशा में जागरूकता रथ को रवाना किया जाना एक महत्वपूर्ण पहल है. इससे नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी. लोग यह समझ सकेंगे की नशे की वजह से उनका कितना नुकसान हो रहा है और इससे कैसे बचा जा सकता है. इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने नशा मुक्त झारखंड अभियान के तहत एकजुट होकर स्वयं, परिवार और समाज को नशा से दूर रहने की शपथ ली. मुख्यमंत्री ने जिन 6 जागरूकता रथ को रवाना किया है उनमें से 4 रथ रांची और एक-एक रामगढ़ और खूंटी जिले में घूमेंगें

    हर किसी को नशे से दूर रहना होगा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर समाज और बेहतर राज्य बनाने के लिए नशा पर नियंत्रण बहुत जरूरी है. शहर हो या गांव, हर किसी को नशे से दूर रहना होगा. जो नशा को बढ़ावा दे उसे भी रोकने के लिए हम सभी को आगे आना होगा. हर किसी के सहयोग से हम अपने इस अभियान में निश्चित तौर पर सफल होंगे. अगर अगर हम आज नशा पर नियंत्रण नहीं कर पाएंगे तो आगे और भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए हर तरह के नशे की प्रवृत्ति को रोकने की जरूरत है.

    नशे से समाज में फैल रही कई विकृतियां

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कि नशे की वजह से समाज में तरह-तरह की विकृतियां फैलती है. इससे युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ती है . परिवार में अलगाव की स्थिति पैदा होती . आपसी संबंधों में दरार आने लगता है. समाज गलत दिशा में आगे बढ़ने लगता है. सबसे बड़ी बात कि नशा का सेवन करने वालों के स्वास्थ्य पर इसका काफी नकारात्मक असर पड़ता है. शारीरिक और मानसिक बीमारियां उसे गिरफ्त में लेने लगती है. यह उस व्यक्ति के साथ उसके परिवार  समाज और राज्य के लिए भी स्वस्थ नहीं है. ऐसे में युवाओं को नशा से दूर रहना होगा.

    अभियान जागरुकता नशा मुक्त रथ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में घटी घटनाओं की आईजी ने की समीक्षा, कहा-अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधी की धर पकड़ में लाये तेजी
    Next Article राहुल गांधी का बड़ा दावा : ‘I.N.D.I.A के संपर्क में NDA के कई नेता, मौका मिलते ही सरकार गिरा देंगे’

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.