Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»CM नीतीश प्रगति यात्रा के तहत पहुंचे समस्तीपुर, क्या किया… जानिये
    जोहार ब्रेकिंग

    CM नीतीश प्रगति यात्रा के तहत पहुंचे समस्तीपुर, क्या किया… जानिये

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 13, 2025Updated:January 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Samastipur : CM नीतीश कुमार आज यानी सोमवार को अपनी प्रगति यात्रा के तहत समस्तीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। यह यात्रा जिले के उजियारपुर प्रखंड से शुरू हुई, जहां CM ने अंबेडकर छात्रावास और अंबेडकर हाई स्कूल भवन की आधारशिला रखी। इसके बाद हेलीकॉप्टर से वासुदेव पूर्व कल्याणपुर पहुंचे और मुक्तापुर में मोइन के सौंदर्यीकरण और इको पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

    CM नीतीश कुमार ने शेखूपुर गांव में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत विकसित तालाब का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने तालाब में मछली पालन के लिए मछलियों के बच्चों को छोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली योजना से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

    बचे कामों को जल्द पूरा करना प्रगति यात्रा का मकसद

    CM के साथ यात्रा में शामिल बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में 18 साल के शासनकाल में बहुत विकास हुआ है, लेकिन अगर कुछ कार्य शेष रह गए हैं, तो उन्हें इस प्रगति यात्रा के माध्यम से पूरा करना हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री खुद यह सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में जा रहे हैं कि काम कहां तक हुआ है और बाकी कार्यों की स्थिति क्या है। विजय चौधरी ने बताया कि प्रगति यात्रा का उद्देश्य उन इलाकों पर विशेष ध्यान देना है, जहां विकास की रफ्तार धीमी रही है। साथ ही यह यात्रा शासन और जनता के बीच संवाद का माध्यम भी है।

    CM नीतीश कुमार ने वासुदेव पूर्व में मोइन के सौंदर्यीकरण और इको पार्क निर्माण की आधारशिला रखी। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को मनोरंजन और पर्यटन के नए अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजनाओं से समस्तीपुर जिले को एक नई पहचान मिलेगी।

    Also Read : बिहार खेल विश्वविद्यालय को मिली UGC से मान्यता, खेल-शिक्षा में नई उम्मीद

    Also Read : पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश बनी RJD महिला की “प्रदेश अध्यक्ष”

    Ambedkar hostel beautification of Moin CM Nitish reached Samastipur under Pragati Yatra CM नीतीश प्रगति यात्रा के तहत पहुंचे समस्तीपुर development development projects dialogue eco park Environmental Protection foundation stone laying Jal-Jeevan-Hariyali scheme Nitish kumar progress journey recreation rural economy Samastipur Tourism what did he do... know अंबेडकर छात्रावास इको पार्क क्या किया... जानिये ग्रामीण अर्थव्यवस्था जल-जीवन-हरियाली योजना नीतीश कुमार पर्यटन पर्यावरण संरक्षण प्रगति यात्रा मनोरंजन मोइन सौंदर्यीकरण विकास विकास योजनाएं शिलान्यास समस्तीपुर संवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलंदन में कंजरवेटिव काउंसलर उम्मीदवार बने झारखंड के प्रशांत कुमार
    Next Article खूंटी पुलिस एसोसिएशन चुनाव रद्द करने की मांग

    Related Posts

    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026
    क्राइम

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.