Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»सीएम नीतीश कुमार का स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान: अगले एक साल में 10 लाख युवाओं को मिलेंगे रोजगार
    बिहार

    सीएम नीतीश कुमार का स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान: अगले एक साल में 10 लाख युवाओं को मिलेंगे रोजगार

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2024Updated:August 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : पटना. गांधी मैदान में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य राजकीय समारोह होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार रोजगार और नौकरी को लेकर काम कर रही है. पांच लाख लोगों को अब तक नौकरी दी जा चुकी है, जबकि दो लाख पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा कि 10 लाख नौकरी देने का वादा किया गया था, जबकि अब तक 12 लाख लोगों को बहाल करने की प्रक्रिया जारी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के अवसर मुहैया कराने में भी बिहार सरकार लगातार काम कर रही है. 24 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले एक साल में हमारी सरकार 10 लाख और रोजगार के अवसर मुहैया कराने जा रही है.

    आजादी की लड़ाई में बिहार का अहम योगदान

    लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले आजादी के लिए शहीद हुए लोगों को नमन किया. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में बिहार का अहम योगदान है. हम बिहार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में जब उन्हें बिहार की सत्ता मिली थी तो बिहार की स्थिति बेहतर नहीं थी. बिहार में स्कूल नहीं थे, जो स्कूलें थी उसमें शिक्षक नहीं थे. हमारी सरकार ने स्कूलों की व्यवस्था की, शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति हुई है. बिहार आज तेजी से आगे बढ़ रहा है. आधारभूत संरचनाओं के विकास में बिहार सबसे बेहतर परिणाम दे रहा है. राज्य में निवेश का माहौल बना है. बड़ी बड़ी कंपनियां निवेश करने बिहार आ रही है.

    त्रिस्तरीय सुरक्षा की थी व्यवस्था

    गांधी मैदान तिरंगा के रंग में सज-धज कर दिखा. समारोह को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. चार सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा 60 अलग-अलग स्थानों पर 98 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. समारोह शुरू होने से पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया. गांधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों व परिसर के अंदर 128 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हुई. अस्थायी कंट्रोल रूम से गतिविधियों पर नजर रखी गयी. बरसात को ध्यान में रख कर सभी तैयारियां सुनिश्चित की गयी हैं. दर्शक दीर्घा में भी वाटरप्रूफ शेड बनाया गया था.

    आधारभूत संरचनाएं गांधी मैदान त्रिस्तरीय सुरक्षा ध्वजारोहण निवेश नौकरी पटना बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजगार वाटरप्रूफ शेड शहीद सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा व्यवस्था स्वतंत्रता दिवस स्वंतत्रता संग्राम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी में किया झंडोतोलन, वीर शहीदों को किया नमन
    Next Article बांग्लादेश में हिंसा: पीएम मोदी ने लाल किले से की स्थिति पर चिंता जताते हुए जल्द सुधार की उम्मीद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026

    झारखंड में हुई अबतक की सबसे बड़ी डकैती, 33 करोड़ का सोना और 42 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.