Patna : आगामी विधानसभा चुनावों से पहले CM नीतीश कुमार ने पटनावासियों को एक बड़ी सौगात दी है। आज यानी बुधवार को उन्होंने अशोक राजपथ पर बनाए गए बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस ऐतिहासिक मौके पर CM के साथ कई मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
फ्लाईओवर तीन स्तरों पर होगी यातायात
इस डबल डेकर फ्लाईओवर के उद्घाटन से अशोक राजपथ और इसके आसपास के घनी आबादी वाले इलाकों को वर्षों पुरानी जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। यह फ्लाईओवर तीन स्तरों पर यातायात को संभालेगा- नीचे सर्विस लेन, पहली मंजिल पर आम वाहनों के लिए मार्ग, और दूसरी मंजिल पर मेट्रो ट्रेन के लिए विशेष ट्रैक। CM नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा, “यह डबल डेकर फ्लाईओवर केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं, बल्कि बिहार के बदलते चेहरे का प्रतीक है। इससे न केवल पटना को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि मेट्रो परियोजना को भी मजबूती मिलेगी।”
विशेषताएं :
- लागत : ₹422 करोड़ से अधिक
- निर्माण एजेंसी : बिहार राज्य पुल निर्माण निगम
- समयसीमा : 36 माह तय थी, परियोजना 44 महीनों में पूरी हुई
- ग्राउंड लेवल : 5.5 मीटर चौड़ी दो सर्विस लेन
- पहली मंजिल : कृष्णा घाट से बीएन कॉलेज तक आवागमन
- दूसरी मंजिल : कारगिल चौक से एनआईटी की ओर ट्रैफिक
इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए बीएन कॉलेज, सेंट मेरी चर्च, पीरबहोर थाना, PMCH और पटना विश्वविद्यालय की बाउंड्री को आंशिक रूप से हटाकर सर्विस लेन चौड़ी की गई।
PMCH तक पहुंचने के चार विकल्प :
- जेपी गंगा पथ से दीदारगंज और दीघा की ओर से
- गांधी मैदान की ओर से सर्विस लेन के जरिए
- पटना सिटी की ओर से डबल डेकर फ्लाईओवर द्वारा
- सीधे PMCH पार्किंग तक फ्लाईओवर से
PMCH की नई मल्टी-लेवल पार्किंग को भी तीन अलग-अलग लेनों से अशोक राजपथ और फ्लाईओवर से जोड़ा गया है, जिससे आपात स्थिति में तीव्र आवागमन सुनिश्चित होगा।
Also Read : फारूक अब्दुल्ला ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन, बोले- ‘यह मेरा सौभाग्य’