Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CM हेमंत का सख्त आदेश- शोभायात्रा में नहीं निकलेगी बाइक रैली
    झारखंड

    CM हेमंत का सख्त आदेश- शोभायात्रा में नहीं निकलेगी बाइक रैली

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 5, 2025Updated:April 5, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज यानी शनिवार को अधिकारियों के साथ रामनवमी महोत्सव के मद्देनजर राज्य में विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की हाई लेवल मीटिंग की। बैठक में CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुनियोजित तरीके से अफवाह या अराजकता फैलाने वाले तत्वों को किसी भी हाल में नहीं बख्शे। पूरे राज्य में रामनवमी महोत्सव आपसी प्रेम-सौहार्द, भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इस पर फोकस रखें।

    CM

    CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि रामनवमी महोत्सव पर शोभायात्रएं एवं अन्य धार्मिक आयोजन होते हैं, इसलिए यह समय काफी संवेदनशील हो जाता है, इस चलते वैसे चिन्हित स्थान जहां इन आयोजनों के समय कोई छोटी-बड़ी घटनाएं होने की ज्यादा संभावनाएं रहती है उन जगहों पर विशेष चौकसी रखी जाए। लाइसेंसी एवं गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों को डीजे बजाने से संबंधित हाई कोर्ट द्वारा पारित आदेश की प्रति उपलब्ध कराना हर हाल में सुनिश्चित करें। हाई कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों पर क्या कार्रवाई किए जाने का नियम है, यह जानकारी अखाड़ा समितियों को दें, ताकि नियम का उल्लंघन नहीं हो। शोभायात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन से नजर रखी जाए। शोभायात्रा का भौतिक सत्यापन अवश्य करें। शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर रखें। पुलिस प्रशासन द्वारा यह अपील किया जाए कि किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक गाना नहीं बजाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलूस और शोभायात्रा देखने के उपरांत घर लौटने वाले लोगों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।

    शोभायात्रा के दौरान बाइक रैली की नई परंपरा पर रोक लगाएं

    CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले कुछ वर्षों से रामनवमी महोत्सव के दौरान आयोजित शोभा यात्राओं पर बाइक रैली निकालने की नई परंपरा की शुरुआत हो रही है। किसी भी हाल में बाइक रैली न निकले यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनमानस की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बाइक रैली से आम जनमानस के साथ-साथ रैली आयोजकों पर असुरक्षा का खतरा बढ़ता है अतएव बाइक रैली पर मजबूती के साथ रोक लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शोभायात्रा या जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क रहे। किसी भी जगह अथवा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बिगड़ती है या बिगड़ी हुई दिखती है तो उसकी सूचना पुलिस हैडक्वाटर तथा कंट्रोल रूम को शीघ्र दें। पुलिस प्रशासन छोटी-छोटी घटनाओं पर भी पैनी नजर रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बिगड़ती स्थिति को कंट्रोल करने के लिए कुछ देर तक म्यूजिक सिस्टम को बंद कराई जाए, ताकि हालात पर नियंत्रण किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद रहे। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। कोई भी अप्रिय घटना न घटे, इस निमित्त पूरी तत्परता के साथ पुलिस प्रशासन अपना कार्य करे।

    परंपराओं के अनुरूप हो रहे कार्यों पर किसी प्रकार का व्यवधान न हो यह सुनिश्चित कराएं

    CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों पर लम्बे समय तक शोभायात्रा या जुलूस निकाले जाते हैं उन क्षेत्रों का इनपुट विभिन्न माध्यमों से निरंतर लेते रहें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि रामनवमी महोत्सव की परंपराओं का विशेष ध्यान रखें, परंपराओं के अनुरूप हो रहे कार्यों पर किसी प्रकार का व्यवधान न हो यह सुनिश्चित कराएं। परंपराओं से हटकर अगर किसी प्रकार के नए तरीके के जुलूस अथवा शोभायात्रा निकलती है ,जो विधि-व्यवस्था के संधारण में चुनौती बनती है वैसे आयोजनों पर अविलंब रोक लगाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक दूसरे समुदायों के बीच किसी भी हाल में कोई झड़प या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दहशतगर्तों पर सख्ती नजर रखी जाए। राज्य के भीतर रामनवमी महोत्सव के दौरान आपसी भाईचारा, अमन-चैन, प्रेम-सौहार्द बरकरार रहे यह सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई करने और आम जनमानस तक सकारात्मक संदेश प्रेषित करने की व्यवस्था रखें।

    ये रहे मौजूद

    इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद राव लाटकर, आईजी ऑपरेशन एवी होमकर, आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, एसपी ऑपरेशन अमित रेणु और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों के DC, SSP, SP मौजूद रहे।

    Also Read : महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रघुनाथ महतो किये गए याद

    #अराजकता administrative preparations Brotherhood chaos CM hemant soren CM हेमंत सोरेन communal harmony festival celebration festival security high level meeting law and order mutual love and harmony official instructions peace establishment Peaceful Celebration Public Order Ram Navami festival rule of law rumor-mongering elements Security Arrangements State Administration state government अधिकारियों के निर्देश अफवाह फैलाने वाले तत्व आपसी प्रेम-सौहार्द कानून व्यवस्था त्योहार का जश्न त्योहार की सुरक्षा प्रशासनिक तैयारियाँ भाईचारा राज्य प्रशासन राज्य सरकार रामनवमी महोत्सव विधि व्यवस्था शांति स्थापना शांतिपूर्ण उत्सव सामुदायिक सौहार्द सार्वजनिक व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था हाई लेवल मीटिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय रेलवे का सुपर ऐप लॉन्च, नाम दिया “SwaRail”
    Next Article चाईबासा में मिले चार शक्तिशाली IED, 16 बंकर ध्वस्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.