Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम हेमंत सोरेन ने JSSC के सफल अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र… देखें वीडियो
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन ने JSSC के सफल अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र… देखें वीडियो

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा में सफल 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। लंबे इंतजार और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में प्रवेश का अवसर मिला।

    सीएम ने मंच से 26 अभ्यर्थियों को सीधे नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित परीक्षा के तहत विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। चयनित पदों में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 847, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 191, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 239, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 170, अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के 178, कनीय सचिवालय सहायक के 288 और प्लानिंग असिस्टेंट के 4 पद शामिल हैं।

    सीजीएल परीक्षा का प्रारंभ 28 दिसंबर 2015 को विज्ञापन जारी होने के साथ हुआ। इसके बाद आवेदन, प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा की तारीख कई बार बदलती रही। तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को एक साथ जोड़ने, आरक्षण, नियमावली और पेपर लीक जैसी समस्याओं के कारण परीक्षा कई बार रद्द हुई। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में याचिकाएं भी दायर हुईं।

    साल 2024 में जनवरी और अगस्त-सितंबर में परीक्षा आयोजित हुई, लेकिन पेपर लीक और नियमों में भेदभाव के आरोप लगे। लंबे इंतजार के बाद अब 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर सरकारी सेवा में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है।

    Also Read : नव वर्ष के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम : डीसी अजय नाथ झा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षा विकास की पूंजी, इसके बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राष्ट्रपति
    Next Article नव वर्ष को लेकर अलर्ट मोड में रहे सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र : डीसी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.