Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को प्रकृति पर्व सरहुल और ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी हैं। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए लोगों को दोनों पर्वों की बधाई दी और सुख-शांति की कामना की।
प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और जोहार।
सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर ही समृद्ध और सतत भविष्य की ओर बढ़ा जा सकता है।… pic.twitter.com/XtryZc5EgT— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 21, 2026
सरहुल को बताया प्रकृति और जीवन का पर्व
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरहुल सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मानव जीवन के गहरे रिश्ते को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ संतुलित जीवन जीने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि सरहुल हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और बेहतर भविष्य की दिशा दिखाता है।
सभी के जीवन में सुख-शांति की कामना
मुख्यमंत्री ने कामना की कि सरहुल का यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और समाज में सकारात्मकता बढ़ाए।
ईद पर दी भाईचारे की शुभकामनाएं
ईद-उल-फितर के अवसर पर सीएम ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारा, करुणा और आपसी सौहार्द का संदेश देता है।
ईद-उल-फितर पर सभी को दिली मुबारकबाद।
यह त्योहार प्रेम, भाईचारे, दया और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। रमज़ान के महीने में किए गए संयम, सेवा और इबादत हमें समाज में करुणा और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
आप सभी खुशहाल रहें, यही दुआ करता हूं।
ईद मुबारक! pic.twitter.com/S3snyDShU1— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 21, 2026
रमज़ान की सीख का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि रमज़ान के दौरान संयम, सेवा और इबादत से समाज में एकता और संवेदनशीलता और मजबूत होती है। यह समय लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करता है।
खुशहाल जीवन की दुआ
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी राज्यवासियों के लिए खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना की और कहा कि झारखंड हमेशा एकता और सौहार्द की मिसाल बना रहे।
Also Read : रांची में ईद की धूम, सुबोधकांत सहाय और महुआ माजी ने दी शुभकामनाएं


