फेम इंडिया की “50 प्रभावशाली भारतीय 2020” की सूची में सीएम हेमंत 12वें स्थान पर

Joharlive Team

रांची। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के ’50 प्रभावशाली व्यक्ति 2020′ का सर्वे जारी किया गया है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी को भारत का सर्वाधिक प्रभावशाली माना गया है। सर्वे में व्यक्तित्व, प्रभाव, दूरदर्शिता, छवि, विकासपरक कार्यशैली व जन कल्या्णकारी प्रयास आदि नौ मानदंडों को तय किया गया था। करीब बारह हजार से ज्यादा प्रबुद्ध लोगों की राय इसमें शामिल की गयी थी।

सर्वे में राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अध्यात्म, चिकित्सा और विज्ञान, पत्रकारिता, समाजसेवा, सहकारिता, उद्योग एवं व्यापार, कला, अभिनय आदि से जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों को शामिल किया गया है.

  • हेमंत ने अरविन्द केजरीवाल, नीतीश कुमार को भी दी है मात

प्रभावशाली भारतीयों की सूची में अपने छोटे कार्यकाल में ही बेहतर छवि बनाने वाले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को 12वें स्थान पर रखा गया है। दिल्ली की जनता पर प्रभाव रखने वाले सीएम अरविंद केजरीवाल को 13वां स्थान दिया गया है। सर्वे में लोगों ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को हेमंत सोरेन से पीछे रखा है।यहां तक कि लोगों ने राहुल गांधी को भी प्रभावशाली लोगों की सूची में 21वें स्थान पर रखा है।