Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में दिवंगत दुर्गा सोरेन को पिता शिबु सोरेन संग सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि
    झारखंड

    रांची में दिवंगत दुर्गा सोरेन को पिता शिबु सोरेन संग सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः दुर्गा सोरेन की 53वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन सहित कई जेएमएम कार्यकर्ता शामिल हुए.

    दुर्गा सोरेन की 53वीं जयंती समारोह का आयोजन नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर किया गया. जिसमें सुबह से ही जेएमएम कार्यकर्ताओं का जमावड़ा दिखा. इस समारोह में सीएम हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबु सोरेन को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था.

    इस समारोह में मुख्यमंत्री और शिबु सोरेन विशेष तौर पर शामिल होकर दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. दिवंगत दुर्गा सोरेन के बड़े भाई और सीएम हेमंत के साथ पिता शिबु सोरेन ने भी उनकी प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा समारोह में भारी संख्या में मौजूद जेएमएम कार्यकर्ताओं ने भी दुर्गा सोरेन को नमन किया.

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दुर्गा सोरेन किसी परिचय के मोहताज कभी नहीं रहे, उनकी कमी हमेशा खलेगी. वो आज हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके कार्य सदैव याद रखे जाएंगे. वो हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे. झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में भी दिवंगत दुर्गा सोरेन ने अहम भूमिका निभाई थी. उनकी नेतृत्व क्षमता बेहतरीन थी. दुर्गा सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बड़े बेटे थे और जामा विधानसभा इलाके से विधायक भी रहे हैं. उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सीता सोरेन वहां से फिलहाल विधायक हैं.

    इस मौके पर मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा किया गया कि 6 महीने के अंदर दुर्गा सोरेन चौक का सुंदरीकरण किया जाएगा. इसमें एक करोड़ की लागत आएगी. जयंती समारोह में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि रांची नगर निगम की देखरेख में लगभग 6 महीने के अंदर में चौक का शुद्धिकरण जल्द से जल्द कर लिया जाएगा. इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सम्मानित किया गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में देवरी डैम में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, गांव में मातम
    Next Article गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या कुनाल महतो ने कई पूजा पंडालों की फीता काटकर किया उद्घाटन, पूजा कमिटी के सदस्यों से मिलकर कुनाल ने दिया उन्हें गणेश पूजा की शुभकामनाएं

    Related Posts

    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.