Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत ने चंपाई सोरन के पोते वीर के निधन पर जताया गहरा शोक
    झारखंड

    सीएम हेमंत ने चंपाई सोरन के पोते वीर के निधन पर जताया गहरा शोक

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2026Updated:February 25, 2026No Comments2 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वीर सोरेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरन के 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन का आकस्मिक निधन हो गया। वह अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

    मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीर सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि यह समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

    आदरणीय श्री चंपई सोरेन जी के पोते वीर सोरेन का कुल्लू में आकस्मिक निधन का अत्यंत मर्माहत करने वाला समाचार मिला।
    मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस दुखद घड़ी में हम उनके साथ हैं।

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 25, 2026

    सिरदर्द के बाद बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत

    पुलिस के अनुसार, कुल्लू-मनाली स्थित सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को मृत अवस्था में लाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीर सोरेन के शव का निरीक्षण किया और बताया कि शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। मृतक के साथ आए उसके मित्र अग्नय वर्मा (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि 22 फरवरी को वे सभी मनाली पहुंचे और सिमसा स्थित हिमालयन सैलेट होमस्टे में ठहरे।

    घटनाक्रम: सोलंग से लौटते ही तबीयत बिगड़ी

    23 फरवरी को वे सोलंग/सेथन क्षेत्र घूमने गए थे। 24 फरवरी को दोपहर लगभग 12:30 बजे वापस लौटने पर वीर सोरेन सो रहे थे। उन्हें जगाने पर सिर में तेज दर्द की शिकायत हुई। साथियों ने दवा दी और वे दोबारा सो गए। करीब 2:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। कमरे में जाकर देखा तो वह बिस्तर से नीचे गिरे हुए थे। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनके मुंह से झाग निकलने लगा। डॉक्टरों ने काफी देर तक सीपीआर दिया, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया

    शव को मनाली के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद विधि अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक रूप से किसी बाहरी चोट का संकेत नहीं मिला है।

    Also Read : आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: रांची में 8 लाख रुपये का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

    accidental death Champai Soren Civil Hospital Manali CPR family condolence Friends health emergency Hemant Soren Himalayan Trip jharkhand Kullu Manali police investigation postmortem tragedy Travel Incident Veer Soren Young Leader
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDSPMU में पेन डाउन स्ट्राइक, कामकाज ठप
    Next Article झारखंड विधानसभा में पानी और पुल पर सवाल, सरकार ने दिया जवाब

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव

    October 16, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.