Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रामबन में बादल फटने से मची तबाही, तीन की मौ’त, दो लोग लापता
    ट्रेंडिंग

    रामबन में बादल फटने से मची तबाही, तीन की मौ’त, दो लोग लापता

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामबन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के राजगढ़ इलाके में शनिवार तड़के एक बार फिर प्रकृति का कहर देखने को मिला। तेज बारिश के बीच हुए बादल फटने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक, इस आपदा के चलते इलाके में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बचाव दल मौके पर पहुंचकर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं और प्रभावितों को तुरंत मदद पहुंचाई जा रही है।

    यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब कुछ ही दिन पहले जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के पास 26 अगस्त को हुए भूस्खलन में 35 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हुए थे। उसी दिन डोडा जिले में भी अचानक आई बाढ़ में चार लोगों की जान चली गई थी।

    इस महीने की शुरुआत में, 14 अगस्त को किश्तवाड़ के चिसोती गांव में मचैल माता मंदिर के रास्ते में बादल फटने की एक भीषण घटना हुई थी, जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और कई लोग अब भी लापता हैं।

    जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश और भूस्खलन लगातार कहर बरपा रहे हैं। बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं इन इलाकों में भारी जान-माल के नुकसान का कारण बन रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

    प्रशासन की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि वे मौसम और सुरक्षा संबंधी चेतावनियों का पालन करें और आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करें।

     

    अचानक बाढ़ उत्तर भारत किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर समाचार डोडा प्रशासनिक कार्रवाई प्राकृतिक आपदा बादल फटना भारी बारिश भूस्खलन मचैल माता यात्रा मौत मौसम आपदा रामबन राहत और बचाव रियासी रेस्क्यू ऑपरेशन लापता लोग वैष्णो देवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 5 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश, 15 सितंबर को PM करेंगे उद्घाटन 
    Next Article भारत-जापान शिखर सम्मेलन : आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    क्राइम

    ज्ञानवापी से 23 मौत की सजाओं तक: कौन हैं बयानों और फैसलों से सुर्खियों में रहने वाले जज रवि कुमार दिवाकर?

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.