Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 3:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड : मदरसों का अनुदान मिलने का रास्ता साफ, जांच रिपोर्ट में 130 मदरसे पाए गए सही
    झारखंड

    झारखंड : मदरसों का अनुदान मिलने का रास्ता साफ, जांच रिपोर्ट में 130 मदरसे पाए गए सही

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राज्य के मदरसों का अनुदान मिलने का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की बोर्ड की बैठक में 130 मदरसों को अनुदान देने पर सहमति बन गई है. जैक बोर्ड की बैठक में बोर्ड सदस्य विधायक सुदीप कुमार सोनू, नारायण दास और दीपिका पांडे भी शामिल हुईं. इस दौरान अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए.

    एक लंबे समय से राज्य के मदरसों को अनुदान नहीं मिल रहा था. 182 मदरसा सरकारी नियमों का पालन कर रहे हैं कि नहीं इसे लेकर जांच चल रही थी. जांच कमेटी ने जैक को रिपोर्ट सौंप दी है. 182 मदरसों में 130 मदरसों की रिपोर्ट सही पाई गई है. अब इन्हें अनुदान दिया जाएगा. 18 महीने से मदरसे में कार्यरत कर्मचारियों और शिक्षकों को मासिक वेतन भी नहीं मिल रहा था. जैक बोर्ड की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई. बैठक में अनुदान देने पर सहमति बनी है. अभी भी 52 और मदरसों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है. बोर्ड की बैठक में बोर्ड सदस्य सुदीप कुमार सोनू, नारायण दास, दीपिका पांडे शामिल हुए. जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह और सचिव मोहित कुमार सिंह भी बैठक में मौजूद थे.

    कई मुद्दों पर चर्चा
    झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड की बैठक में और भी कई मुद्दों पर चर्चा हुई है. इस वर्ष मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा हुई. वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले विभिन्न परीक्षाओं को लेकर जैक बोर्ड के सदस्यों ने चर्चा की है. इसके अलावा मैट्रिक और इंटरमीडिएट की विशेष परीक्षा के संबंध में रिजल्ट प्रकाशन को लेकर भी चर्चा हुई है. आलिम फाजिल परीक्षा को लेकर भी चर्चा हुई है. यह परीक्षा 14 से 18 सितंबर तक 2 पालियों में होगी. आलिम की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 से 1:00 बजे तक होगी. वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 तक होगी. फाजिल की पहली पाली की परीक्षा भी दो सीटिंग में आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड 12 सितंबर से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में वितरित होगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी विधायक ‘देश छोड़ दें’, विवादित बयान को लेकर देशद्रोह का मुकदमा करेंगे आदिवासी समाज
    Next Article रांची : कुख्यात अमन साव समेत 8 अपराधियों को रांची जेल से हटाने का प्रस्ताव, कारा विभाग से सहमति का इंतजार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026
    जमशेदपुर

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026

    रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच : अजय सिंह

    April 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, रांची में दो नए फ्लाईओवर को मंजूरी

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.