रांची: सुखदेव नगर थाना के पीछे महज आधा किलोमीटर की दूरी पर अधिवक्ता गोपाल कृष्णा की हत्या कर दी. घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आसपास की है. मृतक अधिवक्ता सिविल कोर्ट में काम करते थे. हत्या की सूचना मिलने के बाद सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों से पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है.
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता की छुरा मारकर ह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

