Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चुन्नू ठाकुर गैंग के शूटर अजीत की गो’ली मा’रकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस
    क्राइम

    चुन्नू ठाकुर गैंग के शूटर अजीत की गो’ली मा’रकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अजीत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में बीती रात हिस्ट्रीशीटर अजीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अजीत राय अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके किराए के कमरे पर गया था, जहां बदमाशों ने उसका पीछा कर कमरे में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. सीने और पेट में पांच गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल फोरलेन स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी की है.

    अजीत चुन्नू ठाकुर गैंग का था शूटर

    पुलिस के अनुसार अजीत राय कुख्यात चुन्नू ठाकुर गैंग का शूटर रहा है और मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र के गौसनगर गुरदह गांव का निवासी था. उसके खिलाफ रुन्नीसैदपुर, मिठनपुरा और झारखंड में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसकी गर्लफ्रेंड, जो पहले एसकेएमसीएच में नर्स थी और अब सरैयागंज में निजी काम करती है, जो करीब 15 दिन पहले डॉक्टर्स कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया था. अजीत का मुजफ्फरपुर में जियालाल चौक के पास अपना मकान भी था और उसका बड़ा भाई सुजीत दवा की दुकान चलाता है.

    CCTV फुटेज की जांच जारी

    घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 विनीता सिन्हा और अहियापुर थानेदार रोहन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है. थानेदार रोहन कुमार ने मीडिया को बताया कि हत्यारों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

    पत्नी से चल रही थी अनबन

    मिली जानकारी के अनुसार अजीत राय की अपनी पत्नी से पिछले दो साल से अनबन चल रही थी. उसकी गर्लफ्रेंड भी उसी गांव की रहने वाली है. पुलिस का मानना है कि हत्यारों को अजीत के आने की पहले से जानकारी थी और वे उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे. जैसे ही अजीत कमरे में पहुंचा, हत्यारों ने उस पर हमला कर दिया.

    2015 के हत्या में था शामिल

    पुलिस ने मीडिया को यह भी बताया कि अजीत राय 2015 में चुन्नू ठाकुर गैंग के साथ मिलकर मिठनपुरा के तीन कोटिया मोहल्ला में राम प्रवेश सिंह की हत्या में शामिल था. उस घटना में राम प्रवेश और उनके ड्राइवर की AK-47 से गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसके लिए अजीत को जेल भी जाना पड़ा था. पुलिस हत्या के कारणों और दोषियों की तलाश में गहन जांच कर रही है.

    Also Read : कल से इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में होंगे कई अहम बदलाव… जानें क्या

    # Bihar Crime Ahiyapur police station Ajit Rai Crime news crime scene Criminals Doctors Colony girlfriend Gunfire history-sheeter Medical Four-lane murder muzaffarpur police investigation Shooting अजीत राय अहियापुर थाना क्राइम न्यूज क्राइम सीन गर्लफ्रेंड गोलीकांड गोलीबारी डॉक्टर्स कॉलोनी पुलिस जांच बदमाश बिहार क्राइम मुजफ्फरपुर मेडिकल फोरलेन हत्या हिस्ट्रीशीटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की प्रसिद्ध हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन
    Next Article पटना में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 24 घंटे में 7 नए मरीज मिले

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.