Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2025 ♦ 9:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चोखी धानी का रंगारंग आगाज, रांची में दिखी राजस्थान की झलक
    झारखंड

    चोखी धानी का रंगारंग आगाज, रांची में दिखी राजस्थान की झलक

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : जेसीआई रांची ने झारखंड का परिचय राजस्थान से करवाया है. ‘चोखी धानी’ के जरिये राजस्थानी खान-पान से लेकर संस्कृति तक की छटा शनिवार को मोरहाबादी मैदान के संगम गार्डेन में बिखेरी. चोखी धानी का आगाज दिन में 12 बजे हुआ. विशिष्ट अतिथि किशोर मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ऐसा वातावरण देखकर उन्हें राजस्थान की याद आ गयी. ऐसा माहौल सभी को राजस्थान की याद दिलायेगा. जो भी यहां आयेगा, उसका मन जरूर करेगा किवह जल्द से जल्द एक बार राजस्थान जाये.

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल ने कहा कि लोग राजस्थान जाकर भी इन सभी चीजों का मजा एक साथ नहीं ले पाते. लेकिन, जेसीआई की मेहनत से सभी को पूरा राजस्थान रांची में ही देखने को मिल रहा है. जेसिरेट की अध्यक्ष शीतल शर्मा ने कहा की जेसीआई हमेशा कोशिश करता है कि शहर के लिए कुछ नया लेकर आये. जो भी वह करे, वह रांची के लिए अनोखा हो. शनिवार को दिन भर लाइव कठपुतली नाच, राजस्थानी घूमर नाच, आग का खेल, ज्योतिष शास्त्र की जानकारी, पुराने जमाने के बाइस्कोप का लोगों ने लुत्फ उठाया.

    इतना ही नहीं, इस अवसर पर 20 से अधिक स्टॉल भी लगे हैं. राजस्थानी चूरण का स्टॉल लोगों को खूब भाया. कपड़े, केक, मंगोरी और पापड़ के स्टॉल के साथ-साथ खिलौनों की रेहड़ी भी है. राजस्थानी परंपरा के तहत मेहमानों को चोखी धानी की तरह जमीन पर बैठाकर चौकी में उनकी थाल परोसी गयी. चोखी धानी रविवार को भी जारी रहेगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : घर में घुसकर 59 साल की महिला से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा
    Next Article भारत जोड़ो यात्रा : लालपुर चौक में कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में नकली सेना की वर्दी की दुकान पर मिलिट्री इंटेलिजेंस और ATS का छापा

    May 9, 2025
    झारखंड

    झारखंड में कूल मौसम को कहें अलविदा, कल से हीट वेव का येलो अलर्ट जारी

    May 9, 2025
    झारखंड

    09 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 9, 2025
    Latest Posts

    रांची में नकली सेना की वर्दी की दुकान पर मिलिट्री इंटेलिजेंस और ATS का छापा

    May 9, 2025

    रक्षा मंत्री आज तीनों सेना प्रमुखों के साथ करेंगे अहम बैठक

    May 9, 2025

    IPL 2025 : करो या मरो की जंग में आज लखनऊ और आरसीबी आमने-सामने

    May 9, 2025

    बठिंडा में मिले ड्रोन मिसाइल के टुकड़े, फरीदकोट में इंटरनेट सेवा ठप

    May 9, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर : सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने सात आतंकवादियों को मार गिराया

    May 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.