Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला : घर में घुसकर 59 साल की महिला से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा
    झारखंड

    गुमला : घर में घुसकर 59 साल की महिला से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : 59 वर्षीया महिला से एक अधेड़ ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. पुलिस की निगरानी में आरोपी का इलाज चल रहा है. यह मामला गुमला से 70 किमी दूर डुमरी प्रखंड का है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी 45 वर्षीय बलदेव महली को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

    घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

    दर्ज केस के अनुसार 59 वर्षीया महिला घर पर अकेली थी और सोयी हुई थी. घर का दरवाजा हल्का खुला हुआ था. आरोपी बलदेव चुपके से घर में घुसा और महिला के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान महिला काफी चिल्लाती रही, लेकिन आसपास में कोई नहीं था. इस कारण कोई नहीं पहुंच सका. पीड़िता का बेटा घर से बाहर गया हुआ था, जबकि गांव के लोग धनकटनी के कारण खेत-खलिहान में थे. इस कारण महिला के चिल्लाने के बाद भी कोई मदद करने नहीं आ सका. दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी भी दी और चला गया. इसके बाद महिला ने शाम को ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी.

    पहले भी दुष्कर्म कर चुका है आरोपी

    दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया. इससे पहले भी आरोपी बलदेव एक महिला के साथ दुष्कर्म कर चुका है. इसलिए ग्रामीण एकजुट हुए और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. आरोपी को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपत्नी से हुआ विवाद, तो रांची जिला के जवान ने की खुदकुशी की कोशिश
    Next Article चोखी धानी का रंगारंग आगाज, रांची में दिखी राजस्थान की झलक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    Latest Posts

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.