Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»CHILD TRAFFICKING रैकेट का भंडाफोड़, चार को पुलिस ने दबोचा
    क्राइम

    CHILD TRAFFICKING रैकेट का भंडाफोड़, चार को पुलिस ने दबोचा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 23, 2025Updated:January 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Karnataka : कर्नाटक के बेलगावी जिले में बच्चों की तस्करी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन महीनों में बाल तस्करी के तीन मामले सामने आए. इस क्रम में अब हुक्केरी पुलिस ने 7 साल के बच्चे को बेचने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में हुक्केरी तालुक के सदाशिव शिवबसप्पा मगदुम (लड़के का सौतेला पिता), लक्ष्मी गोलाबामवी, संगीता विष्णु सावंत, अनसूया गिरिमल्लप्पा दोड्डामनी शामिल हैं. फिलहाल पुलिस ने लड़के को बाल कल्याण बोर्ड को सौंप दिया है.

    बता दें कि लक्ष्मी गोलाबामवी मैरिज ब्रोकर के रूप में काम करती थी. उसने चार महीने पहले उसी गांव के सदाशिव मगदुम्मा और हावेरी जिले के बथनाला गांव की संगीता की शादी करवायी थी. दोनों की यह दूसरी शादी थी. संगीता को पहले से ही सात साल का एक बेटा है. लक्ष्मी ने झांसा देकर संगीता से दोस्ती की और उसे यह कहकर विश्वास दिलाया कि वह उसके बच्चे की देखभाल करेगी. संगीता की नई-नई शादी हुई थी. वह भी उसकी बातों में आ गई. बाद में लक्ष्मी ने कोल्हापुर की अपनी सहेलियों संगीता सावंत और हलियाला की अनुसूया दोड्डामनी के साथ मिलकर सात साल के लड़के को बेच दिया.

    पुलिस

    उन्होंने लड़के को बेलगावी की दिल शान नामक महिला को चार लाख रुपये में बेच दिया. इस दौरान आरोपियों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि लड़के का कोई पिता या माता नहीं है. लड़के को खरीदने वाले दिलशान ने आरोपियों से आग्रह किया कि वे थाने में इस बारे में लिखित जवाब दे. हालांकि, आरोपी इस बात पर राजी नहीं हुए और फोन बंद कर भाग गए.

    इस बीच संगीता ने एक एनजीओ की मदद से पुलिस से शिकायत की. शिकायत दर्ज करने के बाद हुक्केरी पुलिस ने चार दिनों में बैलाहोंगला तालुक के एक गांव से बच्चे को सकुशल बचाया. पुलिस को जांच में संगीता के दूसरे पति सदाशिव मगदुम्मा के भी इस नेटवर्क में शामिल होने की जानकारी मिली है. पता चला है कि सभी का 4 लाख रुपये में हिस्सा था. मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जांच कर रही है. आरोपी लक्ष्मी गोलाबामवी का तुमकुरु और शिवमोग्गा में दूसरी शादी करने वालों का एक बड़ा नेटवर्क है. गोवा और महाराष्ट्र में भी उसके एजेंट होने की आशंका है. वे दूसरी शादी करने वाली महिलाओं के बच्चों को बेचते थे.

    Also Read: पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, जानें क्या हुआ आगे…

    Also Read: हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव आज, शाम 4 बजे तक होगा मतदान

    Also Read:IND vs ENG : भारत ने पहले टी20 मैच में 7 विकेट से हासिल की जीत, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी

    Also Read:अफवाह ने ली 13 लोगों की जान, PM मोदी ने जताया दुख

    Also Read:इस दिन रांची की बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, जानें क्या होगा नया रूट

    Also Read: झारखंड के इन इलाकों में आज कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

    Also Read: हिंदपीढ़ी में छिनतई के बाद फायरिंग, जानें आगे क्या हुआ…

    Also Read: 500 से अधिक शहीद अधिकारी और जवानों का बदला लिया : DGP

    7 साल का बच्चा 7-year-old child Ansuya Girimallappa Doddamani arrest of accused Belagavi district child trafficking child welfare board crime Hukkeri police human trafficking cases Karnataka Lakshmi Golabamvi Sadashiv Shivbasappa Magdum Sangeeta Vishnu Sawant social issues अनसूया गिरिमल्लप्पा दोड्डामनी अपराध आरोपियों की गिरफ्तारी कर्नाटक बच्चों की तस्करी बाल कल्याण बोर्ड बाल तस्करी मामले बेलगावी जिला लक्ष्मी गोलाबामवी संगीता विष्णु सावंत सदाशिव शिवबसप्पा मगदुम सामाजिक मुद्दे हुक्केरी पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के इस थाने में बार डांसर के साथ हुई श’राब पार्टी, फिर जो हुआ… जानिये
    Next Article नोटों की गड्डियों पर सोता था बिहार का ये DEO, विजिलेंस की रेड में खुला राज

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.