Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महिला पुलिस सम्मेलन में बोले मुख्य सचिव, कार्यस्थल पर महिला पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को मिले सुविधाएं
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पुलिस सम्मेलन में बोले मुख्य सचिव, कार्यस्थल पर महिला पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को मिले सुविधाएं

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024 का उद्घाटन आज शौर्य सभागार, जैप-1 में किया गया. मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने महिला पुलिस के सेवा, सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला. मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयासों से यह सम्मेलन संभव हो पाया है. महिला पुलिस की समस्याओं के समाधान के लिए यह सम्मेलन अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन से प्राप्त निष्कर्षों से सरकार को महिला पुलिस के मुद्दों पर काम करने में सहायता मिलेगी. वहीं कार्यस्थल पर महिला पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी. महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों को लेकर मुख्य सचिव ने कहा कि इस माहौल में महिला पुलिस का दायित्व और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. अपराध की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करने की आवश्यकता है, और महिला पुलिस अनुसंधान तथा साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.

    समस्याओं के समाधान पर चर्चा

    सम्मेलन में शामिल तकनीकी सत्रों में महिला पुलिस कर्मियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई. मुख्य सचिव ने बताया कि इन सत्रों में प्राप्त सुझाव और निष्कर्ष सरकारी नीतियों में सुधार के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे. मुख्य सचिव ने कहा कि झारखंड में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं. वर्तमान में राज्य पुलिस बल में महिला पुलिस की संख्या केवल 5 प्रतिशत है. इसे बढ़ाने के लिए बहाली के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिसकर्मियों के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है और यह प्रशिक्षण केवल महिला पुलिस के लिए नहीं, बल्कि पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ भी होना चाहिए.

     

    वूमेन ट्रैफिकिंग पर सरकार का फोकस

    प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने कहा कि वूमेन ट्रैफिकिंग एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और सरकार इस पर विशेष ध्यान दे रही है. महिला पुलिस के सहयोग से इस समस्या का समाधान संभव है. महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता ने बताया कि जल्द ही प्रत्येक पुलिस थाने में एक महिला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी. इसके साथ ही शहर के थानों में महिला थाना प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी. इस कदम से महिलाओं को अपनी समस्याएं बिना किसी झिझक के बताने में मदद मिलेगी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा.

     

    तकनीकी सत्रों में कई विषयों पर चर्चा

    तकनीकी सत्रों में कार्यस्थल पर महिला पुलिस की सुरक्षा, यौन उत्पीड़न पर कानून और समावेशी कार्यस्थल पर विचार-विमर्श किया गया. रंजना अस्थाना ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने के लिए बने कानून की जानकारी दी, जबकि डॉ अनुराधा वत्स और डॉक्टर वंदिता ने स्वास्थ्य और पोषण पर अपने विचार साझा किए. महिला पुलिस कर्मियों ने गर्भवती अवस्था में ड्यूटी के दौरान वर्दी और अन्य सुविधाओं पर अपनी राय दी. तकनीकी सत्र के दूसरे भाग में पुलिस में महिलाओं के न्यूनतम सुविधाओं, कल्याण और प्रशिक्षण की जरूरतों पर भी चर्चा की गई. सम्मेलन में झारखंड के विभिन्न जिलों से आई महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए. इस सम्मेलन ने महिला पुलिस की समस्याओं पर समाधान और उनके सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की दिशा में एक नई शुरुआत की है.

    अपराध कल्याण कानून कार्यस्थल पर सुविधाएं गर्भवती अवस्था झारखंड तकनीकी सत्र पुलिस अनुसंधान पुलिस थाने पुलिसकर्मी पोषण प्रशिक्षण महिला थाना प्रभारी महिला पुलिस अधिकारी महिला पुलिस की समस्याएं महिला पुलिस सम्मेलन महिला सशक्तिकरण मुख्य सचिव एल खियांग्ते मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन यौन उत्पीड़न रांची राज्य स्तरीय सम्मेलन वर्दी वूमेन ट्रैफिकिंग शौर्य सभागार समावेशी कार्यस्थल सम्मान साक्ष्य जुटाना सुरक्षा सुविधाएं सेवा स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में पुलिस का छापा, अवैध मिनी शराब फैक्ट्री सील, दो आरोपी गिरफ्तार*
    Next Article कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

    Related Posts

    गिरिडीह

    शहनाइयों के बीच गूंजी चीखें : शादी में भरभराकर गिरा छज्जा, 30 लोग घायल

    June 10, 2026
    झारखंड

    देवघर में घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया JE, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में गरजा बुलडोजर, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

    June 10, 2026
    Latest Posts

    शहनाइयों के बीच गूंजी चीखें : शादी में भरभराकर गिरा छज्जा, 30 लोग घायल

    June 10, 2026

    देवघर में घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया JE, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    June 10, 2026

    देवघर में गरजा बुलडोजर, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

    June 10, 2026

    साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची पुरुलिया से बरामद, दंपति गिरफ्तार

    June 10, 2026

    जामताड़ा के पुराने नगर भवन पर खत्म हुआ विवाद, विद्यालय प्रबंधन को सौंपा गया भवन

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.