Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
    झारखंड

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी को पूर्ववत रूप में बनाए रखने की घोषणा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं को शामिल किया जाएगा. वहीं लापरवाह सदस्यों की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के लिए “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी. इसके तहत वह स्वयं जिलों का भ्रमण करेंगे और जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख कांग्रेस जनों से मुलाकात करेंगे. यह दौरा 26 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा. जिसमें रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिले शामिल होंगे.

    उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का संकल्प
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है और हमें सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जमीनी स्तर पर जनता के बीच पहुंचाना आवश्यक है. कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम इस कार्यक्रम को मजबूती से लागू करेंगे. 25 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के आगमन पर आयोजित बैठक में विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस जनों, जिला अध्यक्षों और अग्रणी मोर्चा संगठनों के साथ संगठनात्मक स्थितियों पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए रणनीति पर ध्यान दिया जाएगा.

    सरकार की उपलब्धियां गिनाई
    कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया है, विशेषकर कृषि और ग्रामीण विकास में. “वित्तीय स्थिति के बावजूद, कृषि विभाग ने किसानों का ऋण माफ करने की सीमा को बढ़ाकर 2,00,000 कर दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में पुल-पुलिया और सड़कों का निर्माण किया गया है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं और खाद्य आपूर्ति विभाग ने 25 लाख नए राशन कार्ड जारी किए हैं. हमने बेपटरी हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण काम किया है और ग्रामीण क्षेत्रों में साड़ी-लूंगी-धोती योजना शुरू की है.

    नया नेतृत्व कांग्रेस को आगे ले जाएगा

    डॉ. उरांव ने बताया कि कांग्रेस नए नेतृत्व के साथ संगठन को आगे ले जाएगी. उन्होंने जनता से अपील की कि काम के आधार पर उन्हें पुनः अवसर प्रदान करें. सम्मेलन में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा और मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी भी उपस्थित थे.

    कांग्रेस घोषणा जोर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मजबूत रांची संगठन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला पुलिस सम्मेलन में बोले मुख्य सचिव, कार्यस्थल पर महिला पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को मिले सुविधाएं
    Next Article बिजली विभाग का अधिकारी बनकर करते थे ठगी, जामताड़ा में दो गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.