Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले, रामगढ़ में धनबल से वोट खरीदने वाले को जनता मारेगी तमाचा
    झारखंड

    मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले, रामगढ़ में धनबल से वोट खरीदने वाले को जनता मारेगी तमाचा

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2019No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • दो चरणों के चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत के मिल गए संकेत

    रामगढ़ । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को रामगढ़ में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ विधानसभा में बहुत पैसे वाले लोग चुनाव मैदान में हैं। मतदाताओं को खरीदने के किसी भी प्रयास को लेकर जनता सतर्क है। वह ऐसे लोगों को वोट के दिन तमाचा मारेगी।
    शहर के सिद्धो कान्हो मैदान में मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा उम्मीदवार रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए थे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर मतदाता को अलर्ट रहना है। उन्हें अपना मत सोच-समझकर देना है। यह मत इतना कीमती है, जिसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते हैं। इसी मत के लिए हमारे देश के सपूतों ने शहादत दी थी।
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 2024 तक नया भारत बनाने का है। नया भारत तब बनेगा, जब नया झारखंड बनेगा। उन्होंने कहा कि उस पार्टी को वोट दें, जिसके बाद 5 साल पछताना नहीं पडे। झारखंड में कुछ पार्टियां ऐसी हैं जो मिलावटी हैं। कुछ पार्टी तो खस्सी और दारू के बल पर नौजवानों को बर्बाद कर रही है। झारखंड ऐसा प्रदेश है जिसकी कोख में समृद्धि तो है लेकिन जनता गरीब है। उस गरीबी को हटाने के लिए ही भाजपा ने बीड़ा उठाया है। 14 वर्षों से झारखंड को लूटने वालों ने चुनाव में फिर लोगों को ठगने के लिए जुमला तैयार किया है लेकिन भाजपा उन मिलावटी लोगों के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिए इज्जत घर बनाने का काम भाजपा ने किया है। यहां की महिलाएं शौच जाने के लिए अंधेरा होने का इंतजार करती थी। लेकिन भाजपा ने शत-प्रतिशत घरों में शौचालय बनवाकर उन्हें सम्मान दिया है। रघुवर दास ने कहा कि आज लोग गांव की सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। लेकिन गांव की सरकार तो उसी दिन बन गई थी जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बन गई थी। आज पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषि सम्मान योजना, अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सखी मंडल, कन्यादान योजना, सुकन्या योजना चलाई जा रही है क्योंकि हर गरीब को गरीबी से बाहर निकाला जा सके। आज हमने चुनाव में जो वादे किए हैं वह यह है कि हर बीपीएल परिवार को एक रोजगार दिया जाएगा। रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाया तो उन्हें प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार कराया जाएगा। हर कीमत पर समाज से गरीबी मिटाने का संकल्प भाजपा ने लिया है। उन्होंने कहा कि शहर की तरह गांव की सड़कें भी स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगी। झारखंड के मिनरल्स रॉयल्टी का 30% सिर्फ विकास पर खर्च होगा। इन्हीं राशियों से कोयलांचल का काला पानी और चाईबासा का लाल पानी पीने वाले लोगों को शुद्ध जल मुहैया होगा। उन्होंने कहा कि हमारा वादा है कि 2022 तक प्रदेश के हर घर में नल से जल उपलब्ध हो जाएगा। यहां तक कि वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना में दिव्यांग लोगों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे मिलावटी सामग्री शरीर को बरबाद कर देती है, वैसे ही मिलावटी सरकार झारखंड को बर्बाद कर देगी। इस वजह से इस मिलावटी लोगों से दूर रहना है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ का रजरप्पा छिन्नमस्तिका दरबार मां वैष्णो देवी दरबार की तरह विकसित होगा और पतरातु रिसोर्ट पर्यटकों के लिए और अधिक विकसित किया जाएगा।

    “केला” सड़ गया और “हाथ” सिर्फ लेने के लिए है : जयंत सिन्हा
    इस चुनावी सभा को हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने पूरे रामगढ़ विधानसभा का दौरा किया है। लोगों से बात करके यह स्पष्ट हो गया है कि “केला” सड़ गया है। “हाथ” वाली पार्टी का हाथ केवल लेने के लिए है, देने के लिए नहीं है। जयंत सिन्हा ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा में 14 वर्षों से आजसू ने सिर्फ लूटने का काम किया है। यह पार्टी भलाई के लिए काम नहीं करती, बल्कि अपने मलाई के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने पूरे देश को मान-सम्मान दिलाने का काम किया है। 6 महीना पहले जब आप लोगों ने पूरे देश में कमल खिलाया तो भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के विवादित मामले को हटाकर उसे भारत में मिलाने का काम किया है। राममंदिर का समाधान ढूंढा गया है। यह सिर्फ डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। इस कार्यक्रम को जमशेदपुर के सांसद विधिवरण महतो और पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, रंजीत पांडे, रंजन कुमार सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा प्रबल बहुमत से जीत रही है
    Next Article हर चरण के चुनाव में हिंसा ने खोली सरकार की पोल: झाविमो

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.