Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»प्रगति यात्रा के चौथे दिन मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 400 करोड़ की योजनाओं का देंगे तोहफा
    बिहार

    प्रगति यात्रा के चौथे दिन मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 400 करोड़ की योजनाओं का देंगे तोहफा

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2024Updated:December 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के चौथे दिन शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे. हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण कार्यक्रम में संशय की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन आधिकारिक सूचना देर रात तक नहीं मिली. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर 1,000 पुलिसकर्मियों और 350 पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है. इनमें एक दर्जन डीएसपी, कई इंस्पेक्टर और 300 मजिस्ट्रेट शामिल हैं. शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, और सभी को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं. ग्रामीण इलाकों से चौकीदारों को बुलाकर एनएच पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए लगाया गया है.

    नरौली में हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे मुख्यमंत्री

    प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सबसे पहले मुसहरी प्रखंड के नरौली पंचायत में हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे. यहां वे 30 करोड़ की लागत से निर्मित बृहद आश्रय गृह और 400 करोड़ की अन्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, मुख्यमंत्री मॉडल पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, मनरेगा पार्क और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण करेंगे.

    समीक्षा बैठक और पटना वापसी

    इसके बाद मुख्यमंत्री गोबरसही स्थित रेलवे ऊपरी पुल का निरीक्षण करेंगे और सर्किट हाउस पहुंचकर कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे. समाहरणालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के बाद दोपहर 3.35 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पटना लौट जाएंगे.

    नरौली में तैयारी पूरी

    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नरौली में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम स्थल, बृहद आश्रय गृह, हेलीपैड और पंचायत सरकार भवन तक की सड़क को बांस-बल्ले से घेरा गया है, ताकि यातायात सुचारू रहे. मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते और जिला प्रशासन ने चप्पे-चप्पे की मेटल डिटेक्टर से जांच की. डीएम और एसएसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए.

    400 करोड़ की योजनाएं एसएसपी जीविका भवन ट्रैफिक नियंत्रण डीएम नरौली पंचायत पटना वापसी प्रगति यात्रा बृहद आश्रय गृह मनरेगा पार्क मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर मॉडल पंचायत सरकार भवन समीक्षा बैठक सुरक्षा व्यवस्था हेलीपैड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसलमान खान के बर्थडे पर फैंस को झटका, डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर सिकंदर के निर्माता ने लिया यह बड़ा फैसला
    Next Article सलमान खान के जन्मदिन पर धमाल, परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत ने पथ निर्माण विभाग को लगाई फटकार, दो महीने में प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.