Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, अस्पतलों में ऐसी हो व्यवस्था कि इलाज के लिए मजबूरी में बिहार के बाहर न जाना पड़े
    बिहार

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, अस्पतलों में ऐसी हो व्यवस्था कि इलाज के लिए मजबूरी में बिहार के बाहर न जाना पड़े

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी अस्पताल से जुड़े चिकित्सकों को बीमारी की पहचान और इलाज के लिए जरूरी सभी उपकरणों की सूची बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसे खरीदने के लिए जितनी राशि की आवश्यकता होगी वह सरकार उपलब्ध करायेगी ताकि किसी भी मरीज को इलाज के लिए मजबूरी में राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े ।

    श्री कुमार ने अधिवेशन भवन में स्वास्थ्य विभाग की 1029 करोड़ रुपये की 182 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद कहा कि इस कार्यक्रम में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच), नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच), इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) जैसे अन्य मेडिकल संस्थानों के लोग उपस्थित हैं । इसलिए बीमारी की पहचान करने के लिए जितने उपकरणों की आवश्यकता हो, उसका अध्ययन कर सूची तैयार करें ताकि सभी बड़े सरकारी अस्पतालों में सभी बीमारी के इलाज और जांच की व्यवस्था हो। इसके लिए धन का प्रबंध राज्य सरकार करेगी । उन्होंने कहा कि अपनी इच्छा से या सक्षम लोग बिहार से बाहर इलाज कराने जाना चाहें तो जायें लेकिन मजबूरी में किसी को इलाज कराने के लिये बाहर नहीं जाना पड़े।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उपकरणों की खरीद से ही काम नहीं चलने वाला है । उसे चलाने वाले सक्षम और प्रशिक्षित लोग भी होने चाहिए । डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का ठीक से प्रशिक्षण दिलाना भी जरूरी है । ऐसा न हो कि उपकरण आ जाये और पता चले कि कोई जांच करने वाला ही नहीं है । जहां भी प्रशिक्षण कराना हो कराएं। इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि उपकरणों का इस्तेमाल सही तरीके से हो सके।

    #Online news Bihar Nitish kumar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकारोबारियों को अब ऑनलाइन मिलेगा जीएसटी रिफंड, क्‍लेम लेने में होगी सुविधा
    Next Article महंगाई की मार : ग्राहकों पर प्याज के साथ अब टमाटर का भी वार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.