Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए काम कर रही बंगाल सरकार
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए काम कर रही बंगाल सरकार

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2019No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    कोलकाता। सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को याद करने के अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए काम कर रही है। रविवार की सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि आज सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को याद करने का वैश्विक दिवस है। हमारी सरकार सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने में महत्वपूर्ण रोल निभाया है। उल्लेखनीय है कि 2016 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सेफ ड्राइव सेव लाइफ नाम की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की थी। इसके जरिए वाहन चालकों को प्रशिक्षण देकर सड़क पर सुरक्षित गाड़ी चलाने के लिए तैयार किया जाता है। राज्य पुलिस का दावा है कि पिछले 3 सालों में इसकी वजह से न केवल कोलकाता बल्कि पूरे बंगाल में बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। इसके अलावा लोगों में जागरूकता आने की वजह से घायलों को भी तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाता है जिससे कई लोगों की जान बची है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेरल : सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक घायल
    Next Article गिरिडीह : सरफराज अहमद झामुमो की दहलीज पर, जानें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.