Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 8:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी स्वीकृति, 139 बंदी होंगे रिहा
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी स्वीकृति, 139 बंदी होंगे रिहा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • अब 139 बंदी लेंगे खुली हवा में सांस..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अनुशंसा को दी स्वीकृति
    • राज्य के 05 केंद्रीय कारा, 01 मंडल कारा और 01 खुला जेल-सह-पुनर्वास कैम्प के 139 बंदी होंगे रिहा
    • रिहा हो रहे बंदियों से अपील– देश, राज्य, समाज और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें

    रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के 05 केंद्रीय कारागार, 01 मंडल कारा व 01 खुला जेल सह पुनर्वास कैम्प में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 139 बंदियों को रिहा करने की राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अनुशंसा पर अपनी स्वीकृति दे दी है। आजीवन कारावास की सजा पाए बंदियों जिनके द्वारा लंबी सजा अवधि बीत जाने और कारागार में उनके बेहतर आचरण, उनके उम्र और उनके द्वारा किये गए अपराध की प्रकृति आदि पर राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद विचार करती है और अपनी अनुशंसा करती है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही अब ये सभी बंदी अपने परिवार वालों के साथ रह सकेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि यह दर्शाता है कि अपराधी के जीवन में समाज हित में बदलाव लाना ही सजा का ध्येय होता है।
    अपने जिम्मेदारी बोध के साथ समाज के लिए सकारात्मक कार्य करें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं रिहा हो रहे बंदियों के साथ हैं। उन्होंने यह अपील किया कि है रिहा हो रहे बंदी नये सिरे से अपनी जिंदगी को शुरू करते हुए देश, राज्य, समाज और अपने परिवार के प्रति अपनी महती जिम्मेदारी का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिये शासन एक जिम्मेदारी का अहसास है। रिहा हो रहे बन्दी भी अपने जिम्मेदारी बोध के साथ समाज के लिए सकारात्मक कार्य करें।
    आइये जानते हैं…किस कारागार के कितने बंदी..
    झारखण्ड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार के 62, लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग के 26, केंद्रीय कारा, दुमका के 29, केंद्रीय कारा, घाघीडीह, जमशेदपुर के 14, केंद्रीय कारा, मेदिनीनगर, पलामू के 4, मंडल कारा, चाईबासा के 3 और खुला जेल-सह-पुनर्वास कैम्प हजारीबाग के 1 आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी को रिहा करने की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दी है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग: कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना लक्ष्य: उपायुक्त
    Next Article मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी बुरी तरह घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सरायकेला-चाईबासा बॉर्डर के जंगलों से मिले 44 पीस IED

    August 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    घर में घुसकर किया था लूटपाट, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का म’र्डर, कैसे खुला राज… जानें

    August 6, 2025
    Latest Posts

    नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सरायकेला-चाईबासा बॉर्डर के जंगलों से मिले 44 पीस IED

    August 6, 2025

    घर में घुसकर किया था लूटपाट, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 6, 2025

    पलामू में प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का म’र्डर, कैसे खुला राज… जानें

    August 6, 2025

    अक्सर करता था छेड़छाड़, इस चलते का’ट डाला महिला ने

    August 6, 2025

    रांची के पूर्व DC छवि रंजन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बेल रिजेक्ट

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.