Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»संताल इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन का 30वां दीक्षांत समारोह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन शामिल हुए
    झारखंड

    संताल इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन का 30वां दीक्षांत समारोह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन शामिल हुए

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः संताल इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 30वें दीक्षांत समारोह सह वार्षिक आमसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन शामिल हुए. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान और तकनीक में हो रहे बदलाव का जनजातीय समुदाय पर पड़ने वाले असर का मूल्यांकन होना जरूरी है. उन्होंने सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय की नयी पीढ़ी को हुनरमंद और तकनीक विशेषज्ञ बनाना सरकार की प्राथमिकता है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को संथाल के इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 30वें दीक्षांत समारोह सह वार्षिक आमसभा में सोशल री-इंजीनियरिंग थ्रू रूरल एंटरप्रेन्योरशिप पर आयोजित ऑनलाइन नेशनल कॉन्फ्रेंस को सीएम ने संबोधित किया. सीएम ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान और तकनीक का यह युग है जिसमें नित्य नए बदलाव हो रहे हैं.

    दुनिया इन परिवर्तनों के जरिए तेजी से आगे बढ़ रही है. लेकिन जनजातीय समाज पर इसका कितना प्रभाव पड़ रहा है, इसका मूल्यांकन जरूरी है. उन्होंने कहा कि इन बदलावों का जनजातीय समाज पर सकारात्मक असर हो, उनके अस्तित्व के लिए खतरा नहीं बने, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

    जनजातीय समाज की परंपराओं को बनाए रखने के साथ विकास को प्राथमिकता
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज की सदियों से चली आ रही परंपरा, भाषा, संस्कृति और सभ्यता को अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ विकास के पथ पर आगे ले जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों में व्याप्त गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने के साथ उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं चलाई जा रही हैं. जरूरत इस बात की है कि इन योजनाओं का उन्हें पूरा लाभ मिले, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयत्नशील है.

    झारखंड में देश का पहला ट्राइबल यूनिवर्सिटी 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी खोलने की भी योजना है. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में केजी से लेकर पीजी तक जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई सुनिश्चित की जा रही है. विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए जनजातीय विद्यार्थियों को शत प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जा रही है. साथ ही स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत सब्सिडी आधारित 25 लाख रुपए दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की नई पीढ़ी को हुनरमंद और तकनीकी विशेषज्ञ बनाने की जरूरत है.

    ग्रामीण व्यवस्था को बनाए रखने की जरूरत है
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तेजी से शहरीकरण हो रहा है, स्मार्ट सिटी बनाए जा रहे हैं. लेकिन झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्य में स्मार्ट विलेज बनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि रूरल एंटरप्रेन्योरशिप के लिए भी सरकार कई योजनाएं बनाई है. पशुधन विकास योजना और फूलो झानो आशीर्वाद योजना के के मार्फत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा रही है. उन्होंने कहा कि गांव और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाकर राज्य को सशक्त बना सकते हैं.

    रांची में करें कार्यक्रम
    मुख्यमंत्री ने संथालों के हित में संताल इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ की है. उन्होंने अपील करते कहा कि हर वर्ष वार्षिक आमसभा और कांफ्रेंस का आयोजन किया जाता है. आप रांची में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करें, इसके लिए प्लेटफार्म सरकार देगी. सीएम ने कहा कि इससे देश-दुनिया में यह संदेश जाएगा कि जनजातीय समाज इन बदलावों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में देसी हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार, आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे अपराधी
    Next Article काेहरे की चपेट में आया पूरा झारखंड,29 दिसंबर काे हाे सकती है ओलावृष्टि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.