Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»आस्था का महापर्व :- छठ
    धर्म/ज्योतिष

    आस्था का महापर्व :- छठ

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छठ एक ऐसा पर्व है जिसमे कहा जाता है कि गलती से भी गलती नही हो। बिहार से निकलकर आज पूरा विश्व मे मनाया जाने वाला पर्व छठ महापर्व साल में दो बार मनाया जाता है। एक चैत्र माह और दूसरा कार्तिक मास में। हालांकि कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाये जाने वाला छठ पर्व मुख्य माना जाता है। चैत्र माह में मनाया जाने वाला यह पर्व चैती छठ कहा जाता है। इसे कष्ठईं छठ भी कहा जाता है। सूर्य से समय उच्च के होते हैं, यह व्रत मुख्य रूप में भगवान भास्कर के पूजा के रूप में मनाया जाता है। कुंडली में जिनका भी सूर्य खराब हो, बुरा फल दे रहे हो, चर्म रोग हो या आँख से संबंधित किसी भी प्रकार का ब्याधि हो इस व्रत को करना चाहिए। खास कर जिन्हे संतान नही हो यह पावन पर्व जरूर करें। यह व्रत किसी भी उम्र या जात के लोग कर सकते हैं। प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष आज के दिन रवियोग होने से इस व्रत का महत्व बहुत ही ज्यादा हो गया है। इस साल चैती छठ पर्व 05 अप्रैल 2022, मंगलवार को नहाय- खाय से प्रारंभ होकर 08 अप्रैल, शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा।
    पौराणिक कथानुसार, छठी मैय्या को भगवान सूर्य की बहन कहा जाता है। मान्यता है कि छठ महापर्व में छठी मैय्या व भगवान सूर्य की पूजा करने से छठी मैय्या प्रसन्न होती हैं। इस व्रत के पुण्य प्रभाव से घर में सुख-शांति और संवृद्धि आती है। संतान की कामना करने वाली महिलाओं के लिए यह व्रत उत्तम माना गया है।
    छठ पूजा की तिथियां
    05 अप्रैल मंगलवार – नहाय-खाय से प्रारंभ
    06 अप्रैल बुधवार – खरना (खीर भोजन)
    07 अप्रैल गुरुवार – सूर्य देव की संध्या अर्घ्य
    08 अप्रैल शुक्रवार – सूर्य देव का प्रातः अर्घ्य
    अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त
    संध्या अर्घ्य 07 अप्रैल साम 05:30 PM
    सूर्योदय का प्रातः अर्घ्य – 08 अप्रैल, 06:40 AM

    आचार्य प्रणव मिश्रा
    आचार्यकुलम, अरगोड़ा राँची
    8210075897

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकटों से हराया
    Next Article 7 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल जांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.