Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतराः पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बरामद किया नशीला पदार्थ, तस्कर फरार
    झारखंड

    चतराः पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बरामद किया नशीला पदार्थ, तस्कर फरार

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चतरा। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। यह बरामदगी सदर थाना क्षेत्र के मोक्तम्मा पंचायत के कारी गांव से की गई। बरामद मादक पदार्थ में 14 बोड़ा, अफीम का डोडा व 6 बोड़ा पोस्ता दाना शामिल है। इस मामले में गांव के ही दिनेश्वर गंझू, भुनेश्वर गंझू व प्रमोद गंझू ग्राम कारी, पंचायत मोक्तम्मा तीनों सहोदर भाई के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दरअसल राज्य में कोरोना महामारी के कारण पुलिस इसका पालन कराने में जुटी है।

    ऐसे में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के भी मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस को दूसरे कामों में व्यस्त होने का लाभ उठाकर अपराधी सक्रिय हो गए है, लेकिन प्रशासन सतर्क है। खासकर नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। तीनो अभियुक्त फरार हैं, उनके धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोक्तम्मा पंचायत के कारी गांव के एक घर में भारी मात्रा में पोस्ता का डोडा रखा गया है. सूचना के आलोक में घर में छापेमारी कर 220 किलो डोडा व 124 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया। हालांकि उपरोक्त अभियुक्त जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश : मेरठ में जली कोठी इलाके में कोरोना पॉजीटिव मिलने पर सील करने पहुंची टीम पर पथराव, मजिस्ट्रेट जख्मी
    Next Article कोरोना: गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को दिये आदेश, चिकित्साकर्मियों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.