Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के बाद हड़कंप, आग लगने से उड़ानें रद्द
    ट्रेंडिंग

    दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के बाद हड़कंप, आग लगने से उड़ानें रद्द

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुबई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dubai : दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) पर सोमवार सुबह अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट के पास एक संदिग्ध ड्रोन फ्यूल टैंक से टकरा गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी उड़ानों को तुरंत रोक दिया।

    ड्रोन ने टैंक से टकराया, काला धुआँ छाया

    सुबह-सुबह हुए इस हादसे में ड्रोन ईंधन भंडारण टैंक से टकराया। जोरदार धमाके के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया। दुबई सिविल डिफेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    उड़ानें रद्द और मार्ग बदला गया

    दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से जानकारी दी कि यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा के चलते एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस वजह से एमिरेट्स (Emirates) और फ्लाईदुबई जैसी बड़ी एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं “अगले आदेश तक” रोक दी हैं। दुबई आने वाले विमानों को अब अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DWC) और शारजाह एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। इस स्थिति का असर भारत से दुबई जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ा है। उदाहरण के लिए, कोच्चि से सुबह 4:30 बजे उड़ान भरने वाली एमिरेट्स फ्लाइट EK533 को बीच रास्ते में ही वापस कोच्चि मोड़ दिया गया।

    Flights at DXB are temporarily suspended as a precautionary measure to ensure the safety of all passengers and staff.

    Please contact your airlines for the latest flight updates.

    Further updates will be shared as they become available.

    — DXB (@DXB) March 16, 2026

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    दुबई पुलिस ने एयरपोर्ट रोड, एयरपोर्ट टनल और अल गरहूद ब्रिज पर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया ताकि इमरजेंसी वाहन आसानी से पहुंच सकें। प्रशासन ने साफ कहा कि फिलहाल कोई भी यात्री एयरपोर्ट न पहुंचे और घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्टेटस एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप से चेक करें।

    खाड़ी में बढ़ते तनाव और जांच

    यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब खाड़ी देशों में तनाव बढ़ा हुआ है। पिछले कुछ हफ्तों में दुबई एयरपोर्ट के पास यह तीसरी ऐसी घटना है। यूएई का रक्षा मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को राहत देते हुए कहा कि रद्द किए गए टिकटों का पूरा रिफंड मिलेगा या फ्री में नई टिकट बुक की जा सकेगी।

    Also Read : होर्मुज की खतरनाक राह पार कर लौटा जमशेदपुर का बेटा, 46 हजार टन LPG लेकर ‘शिवालिक’ से मुंद्रा पहुंचेगा अंश त्रिपाठी, सुरक्षित वापसी से परिवार में खुशी

    air travel disruption Airport Closure airport security aviation incident aviation safety Civil Defense Dubai drone attack Dubai International Airport Dubai News DXB emergency response Emirates Airlines flight diversion flight safety Flight Suspension FlyDubai Fuel Tank Fire Middle East News travel alert UAE News UAE समाचार आपातकालीन प्रतिक्रिया उड़ान का मार्ग परिवर्तन उड़ान सुरक्षा उड़ानों का निलंबन एमिरेट्स एयरलाइंस एयरपोर्ट बंद एयरपोर्ट सुरक्षा ड्रोन हमला दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुबई समाचार फ्यूल टैंक में आग मध्य पूर्व समाचार यात्रा अलर्ट विमानन घटना विमानन सुरक्षा सिविल डिफेंस दुबई हवाई यात्रा में बाधा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोर्मुज की खतरनाक राह पार कर लौटा जमशेदपुर का बेटा, 46 हजार टन LPG लेकर ‘शिवालिक’ से मुंद्रा पहुंचेगा अंश त्रिपाठी, सुरक्षित वापसी से परिवार में खुशी
    Next Article JET 2024 पर संकट : KVS और NVS परीक्षा से टकराई तारीख, छात्रों ने की बदलाव की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    ट्रेंडिंग

    महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस, ALIFA बोला- अब और इंतजार नहीं

    July 15, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    झारखंड

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.