मौसम का बदला मिजाज, रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि

Joharlive Team

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सो में बुधवार दोपहर मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और बादल घिर आए। झमाझम बारिश होने की वजह से मौसम बदल गया है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ गया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ गई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

हालांकि राज्य के किसानों के लिए सिंचाई के दृष्टिकोण से यह राहत की बात है। किसानों को फसलों की सिंचाई की समस्या से छुटकारा मिला है। किसानों को ओलावृष्टि की वजह से कुछ नुकसान भी उठाना पड़ेगा। मौसम साफ होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है।