Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरहुल की शोभा यात्रा को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव…जानें DETAILS
    झारखंड

    सरहुल की शोभा यात्रा को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव…जानें DETAILS

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 30, 2025Updated:March 31, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : प्रकृति पर्व सरहुल 1 अप्रैल को मनाया जाएगा. इसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. वहीं, शोभायात्रा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. इसके तहत शहर में सुबह छह से रात 12 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश रोक रहेगी. इस दौरान सभी भारी और बड़े वाहन रिंग रोड होकर ही अपने गंतव्य स्थान तक जायेंगे. दोपहर एक बजे से सिरमटोली सरना स्थल की ओर व मेन रोड में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

    वाहनों के लिए क्या है रूट प्लान

    रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी की गयी अधिसूचना के मुताबिक निजी और यात्रों वाहनों के लिए एसएसपी आवास चौक से एसएसपी चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इसके अलावा सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे और उसी जगह से अन्य जगहों पर संचालित हो सकेंगे. वहीं, जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले रोड में भी सामान्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध रहेगा.

    यहां से यहां तक वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

    पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक, अपर बाजार से शहीद चौक, चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक, थड़पखना वाले मार्ग के साथ-साथ पुरुलिया रोड से सर्जना चौक, विष्णु सिनेमा मार्ग से मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगायी गयी है.

    पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड तक भी नहीं आ जा सकेंगे

    पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों के आने जाने पर रोक रहेगी. वहीं, चर्च रोड से मेन रोड, उल हाउस के पास मेन रोड की तरफ, कर्बला चौक से रतन पीपी, पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक, राजेंद्र चौक से ओवर ब्रीज होकर सुजाता चौक, पटेल चौक से मुंडा चौक, बहु बाजार से मुंडा चौक होते हुए सिरमटोली, जमशेदपुर रोड नामकुम क्षेत्र से चुटिया केतारी बगान होकर मुंडा चौक या बहु बाजार तक सामान्य वाहनों के आवागमन रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा कांटा टोली से बहु बाजार आने जाने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन भी बहु बाजार तक होगा. इसके बाद वहां से चुटिया थाना तक ही वाहन चालक जा सकते हैं. साथ ही साथ पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ भी सामान्य आ जा नहीं सकेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि रांची के अन्य मार्गों में सरहुल शोभा यात्रा के अवसर पर यातायात को आवश्यकता अनुसार डायवर्ट किया जाएगा.

    देखें MAP…

    सरहुल

    सरहुल

    Also Read : माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 350 टन अवैध कोयला जब्त

    1 अप्रैल 6 AM to 12 AM administration April 1 Changes Crowd destination entry prohibited Heavy Vehicles main road nature festival preparations procession regular vehicles Ring Road Sarhul Sirmatoli Sarna site Traffic Route गंतव्य ट्रैफिक रूट तैयारी प्रकृति पर्व प्रवेश वर्जित प्रशासन बड़े वाहन बदलाव भीड़ मेन रोड रिंग रोड शोभायात्रा सरहुल सामान्य वाहन सिरमटोली सरना स्थल सुबह छह से रात 12 बजे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePU छात्र संघ चुनाव : 107 साल के इतिहास में पहली बार कोई महिला अध्यक्ष
    Next Article नवरात्र के पहले दिन निकाली भव्य कलश यात्रा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.