Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड की डेमाेग्राफी में बदलाव हेमंत सरकार की तुष्टिकरण का नतीजा : अमर बाउरी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की डेमाेग्राफी में बदलाव हेमंत सरकार की तुष्टिकरण का नतीजा : अमर बाउरी

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी नेता अमर कुमार बाउरी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र चंदनक्यारी में चुनावी रण को जीतने के लिए कमर कस ली है. उन्होंने चंदनक्यारी के विभिन्न क्षेत्रों तुरी डीह,  महुदा, दुर्गापुर, पुंडरू और सल्फोर गाओ में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से वोट देने की अपील की. इस दौरान उन्होंने झारखंड में बढ़ती राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों पर भी टिप्पणी की. बाउरी ने राज्य की गठबंधन सरकार, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल हैं, पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों की नीतियों के कारण झारखंड की डेमोग्राफी बदल रही है.

    डेमोग्राफी चेंज पर बाउरी का गंभीर आरोप

    उन्होंने कहा कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है और अगर इसे जल्द रोका नहीं गया, तो आने वाले समय में इससे बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. बाउरी ने अपनी विधानसभा चंदनक्यारी का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां भी डेमोग्राफी चेंज हो रही है, जिसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है.

    हिमंता बिस्वा सरमा पर विवाद

    बाउरी ने भाजपा के झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज मामलों पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ये सभी आरोप राजनीतिक साजिश हैं. इसके अलावा  बाउरी ने झारखंड सरकार से हुसैनाबाद नाम बदलने की मांग की,  और कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो वे इसे बदलकर ही रहेंगे.

    गठबंधन सरकार पर गंभीर आरोप

    अमर बाउरी ने कांग्रेस और झामुमो पर आरोप लगाया कि इन दलों के गठबंधन के कारण राज्य की सामाजिक संरचना में बदलाव हो रहा है. बाउरी ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण झारखंड की डेमोग्राफी प्रभावित हो रही है, जो राज्य के भविष्य के लिए खतरनाक हो सकता है. अमर कुमार बाउरी का यह बयान झारखंड के आगामी विधानसभा चुनावों में राजनीतिक माहौल को और गरमा सकता है. खासकर जब चुनावी दांव-पेंच तेज हो रहे हैं.

    Also Read: सुप्रीम कोर्ट ने मदरसा एक्ट को बताया संवैधानिक, हाईकोर्ट के फैसले को पलटा

    Amar Kumar Bauri appeasement Bangladeshi infiltration Bjp Chandankyari coalition government Congress demand to change the name of Hussainabad demography change Election Atmosphere Election Strategy future of the state Himanta Biswa Sarma India Alliance jharkhand Jharkhand Assembly Elections Jharkhand Elections 2024 Jmm political conspiracy political statements Politics politics of appeasement Rjd social structure of Jharkhand अमर कुमार बाउरी इंडिया गठबंधन कांग्रेस गठबंधन सरकार चंदनक्यारी चुनावी माहौल चुनावी रणनीति. झामुमो झारखंड झारखंड की सामाजिक संरचना झारखंड चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव डेमोग्राफी चेंज तुष्टिकरण तुष्टिकरण की राजनीति बांग्लादेशी घुसपैठ भाजपा राजद राजनीति राजनीतिक बयान राजनीतिक साज़िश राज्य का भविष्य हिमंता बिस्वा सरमा हुसैनाबाद नाम बदलने की मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने मदरसा एक्ट को बताया संवैधानिक, हाईकोर्ट के फैसले को पलटा
    Next Article ‘जैसे औरंगजेब ने देश का खजाना लूटा था, उसी तरह आलमगीर आलम ने झारखंड का पैसा लूटा’, कोडरमा में गरजे योगी

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.