Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘जैसे औरंगजेब ने देश का खजाना लूटा था, उसी तरह आलमगीर आलम ने झारखंड का पैसा लूटा’, कोडरमा में गरजे योगी
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जैसे औरंगजेब ने देश का खजाना लूटा था, उसी तरह आलमगीर आलम ने झारखंड का पैसा लूटा’, कोडरमा में गरजे योगी

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2024Updated:November 5, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा: झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडरमा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी नीरा यादव और बरकट्ठा विधानसभा प्रत्याशी अमित यादव के पक्ष में वोट मांगे. योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि हरियाणा विधानसभा की तरह झारखंड में भी बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी.

    अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने झारखंड की खनिज संपदाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि राज्य खनिज संसाधनों से समृद्ध है, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण इसका सही उपयोग नहीं हो पाया. उन्होंने आलमगीर आलम पर तीखा हमला करते हुए कहा, “जिस तरह से औरंगजेब ने देश का खजाना लूटा था, ठीक उसी तरह आलमगीर आलम ने झारखंड का पैसा लूटा था.”

    पहले चीन आंखें दिखाता था, अब पीछे हट रहा है

    योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कश्मीर और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को भी उठाया. उन्होंने कहा, “बीजेपी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर में शांति और समृद्धि लाने का काम किया है. वहीं, पाकिस्तान आज भारत के नाम से थर-थर कांपता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, और अब कोई भी देश भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता.” चीन को लेकर उन्होंने कहा, “पहले जहां चीन भारत को आंख दिखाता था, अब वह पीछे हट चुका है.” इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह गठबंधन देश की सुरक्षा और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रहा है.

    यूपी में माफिया राज खत्म

    योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार द्वारा माफिया राज के खिलाफ चलाए गए बुलडोजर अभियान का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “जैसे उत्तर प्रदेश में बुलडोजर से माफिया राज का अंत हुआ, उसी तरह झारखंड में भी बीजेपी सरकार अपराधियों और माफियाओं का खात्मा करेगी.”

    आरजेडी-जेएमएम फिर से ठगने का प्रयास कर रहे हैं

    कोडरमा में योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों, खासकर आरजेडी और झामुमो (जेएमएम) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये दल झूठ बोलकर झारखंड की जनता को फिर से ठगने का प्रयास कर रहे हैं. इसके जवाब में बीजेपी ने “गोगो दीदी योजना”, 21 लाख लोगों को पक्का मकान, मुफ्त बालू और युवाओं को भत्ता देने का वादा किया है, जो बीजेपी की गारंटी है.

    अयोध्या तो शुरुआत थी, मथुरा बाकी है

    योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और वहां के भव्य दीपोत्सव का उल्लेख करते हुए कहा, “500 वर्षों के बाद अयोध्या में श्री राम लला के आने से देश गर्वित महसूस कर रहा है. अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षी वाल्मीकि और विश्रामालयों का नाम निषादराज के नाम पर रखा गया है.” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की बात की थी, तो उन्होंने यह भी कहा था कि अयोध्या की शुरुआत है, अब मथुरा में भी यही होने वाला है. इस जनसभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए चुनावी मुद्दों पर आक्रामक तरीके से अपनी बात रखी, जिससे झारखंड की चुनावी राजनीति में और भी गर्मी आने की संभावना जताई जा रही है.

    Also Read: झारखंड की डेमाेग्राफी में बदलाव हेमंत सरकार की तुष्टिकरण का नतीजा : अमर बाउरी

    # Prime Minister Narendra Modi Alamgir Alam Allowance to Youth Article 370 Assembly Election Aurangzeb Ayodhya Bjp Bulldozer Campaign China Corruption Deepotsav Election Atmosphere Election Rally Free Sand Gogo Didi Scheme India Alliance Jharkhand Assembly Election Jharkhand Assembly Election 2024 Jharkhand Assembly Election Announcement Jharkhand Assembly Election Latest News Jharkhand Assembly Election Live Jharkhand Assembly Election News Jharkhand Assembly Election Today News Jharkhand Assembly Election Update Jharkhand Assembly Elections Jharkhand Election Jharkhand Election 2024 Jmm kashmir Koderma Mafia Raj mathura Mineral Resources national security Pakistan Political Attacks Pucca House Ram Temple Rjd Up Yogi Adityanath अयोध्या आरजेडी आलमगीर आलम इंडिया गठबंधन औरंगजेब कश्मीर कोडरमा खनिज संसाधन गोगो दीदी योजना चीन चुनावी जनसभा चुनावी माहौल जेएमएम झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव अपडेट झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा झारखंड विधानसभा चुनाव खबर झारखंड विधानसभा चुनाव टूडे न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव लाइव झारखंड विधानसभा चुनाव लेटेस्ट न्यूज दीपोत्सव धारा 370 पक्का मकान पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी बुलडोजर अभियान भ्रष्टाचार मथुरा माफिया राज मुफ्त बालू युवाओं को भत्ता यूपी योगी आदित्यनाथ राजनीतिक हमले राम मंदिर राष्ट्रीय सुरक्षा विधानसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की डेमाेग्राफी में बदलाव हेमंत सरकार की तुष्टिकरण का नतीजा : अमर बाउरी
    Next Article भारत ने 2036 ओलंपिक मेजबानी की दावेदारी पेश की, IOA ने IOC को लिखा खत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.