चंद्रशेखर आज़ाद दुर्गा पूजा समिति का हुआ भूमिपूजन

रांची। राजधानी रांची के हृदयस्थली कहे जाने वाले अल्बर्ट एक्का चौक मुख्य मार्ग पर विगत 1971 से आकस्मिक कारणों को छोड़कर यथासंभव और आकर्षक पूजा का आयोजन चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति करता रहा है।

इसी के तहत दुर्गा पूजा और पंडाल निर्माण की शुरुआत क्लब के संस्थापक सदस्यों अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्यों के बीच यजमान के द्वारा भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हुई चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष शहर वासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को अपने पूजा पंडाल प्रारूप में देवलोक का प्रस्तुति करने जा रहा है।

बेहद ही आकर्षक रूप से पूजा पंडाल मनोरम लाइटिंग और नैनाभीराम मां का दरबार होगा कोलकाता से आए कारीगरों के द्वारा पूजा पंडाल का निर्माण होना है और पूजा पंडाल में लगने वाले आकर्षक लाइट भी पूजा पंडाल के प्रारूप देवलोक के तर्ज पर बेहद ही खास रूप से लगाई जानी है।

इस देवलोक में मां दुर्गा और मां दुर्गा के दरबार में स्थापित प्रतिमाओं के अलावा अन्य भगवान की प्रतिमा बेहद ही संजीदगी के साथ आए श्रद्धालुओं के बीच प्रस्तुत रहेगी क्लब के अध्यक्ष पदाधिकारी सहित सभी सदस्य पंडाल निर्माण से लेकर मां के विसर्जन शोभायात्रा तक अपने अथक प्रयास से शहर वासियों को आकर्षक और भव्य पूजा का आयोजन के लिए कृत संकल्पित हो गया है।

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी सदस्य भूमि पूजन के साथ मां के आराधना के लिए बेहद ही तत्परता के साथ लग चुके हैं और हमारी ओर से कोशिश होगी कि प्रत्येक वर्ष की भांति जिस प्रकार शहर वासियों को चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के मनोरम पूजा पंडाल का अवलोकन का इंतजार होता है उस आशा पर हम सभी सदस्य गण खरे उतरने का प्रयास करेंगे।