Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 7:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बिहार- झारखंड समेत 22 राज्यों में आज बारिश के आसार, लेकिन गर्मी से राहत नहीं
    झारखंड

    बिहार- झारखंड समेत 22 राज्यों में आज बारिश के आसार, लेकिन गर्मी से राहत नहीं

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : मौसम विभाग ने सोमवार को बिहार- झारखंड समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें से असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का रेड अलर्ट है. इधर, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बारिश की संभावना है.

    मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते अगले 5 दिन तक बारिश होगी. भोपाल में सोमवार सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. यहां 19-20 जून तक मानसून पहुंच सकता है.

    बारिश के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं

    मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के बावजूद अगले तीन दिन तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट नहीं होगी, लेकिन इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. रविवार को भी देश के कई राज्यों में बारिश हुई. सबसे ज्यादा 23 सेमी बारिश गुजरात के द्वारका में दर्ज की गई.

    गुजरात में पहले पहुंचा मानसून, अब आगे नहीं बढ़ा

    आमतौर पर गुजरात में मानसून 15 से 20 जून के बीच आता है, लेकिन इस बार गुजरात के नवसारी में 11 जून को ही मानसून की बारिश हो गई. अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम विक्षोभ के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है. यह 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों समेत अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है.

    25 जून तक सौराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेता है. 30 जून तक पूरे गुजरात को कवर कर लेता है. IDM के मुताबिक अगले 5 दिनों में गुजरात के कई जिलों में आंधी आ सकती है. 19 जून को वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में भारी बारिश के आसार हैं.

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीता का भाजपा से मोहभंग !, भाजपा नेताओं पर फोड़ा अपनी हार का ठीकरा, बाबूलाल पर भी उठाये सवाल
    Next Article झूठा प्रचार और गठबंधन की बैसाखी से कांग्रेस ने जीती हैसियत से ज्यादा सीटें- बाबूलाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    May 14, 2026

    साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.