Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद आज बिहार में चक्का जाम, देखें वीडियो
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद आज बिहार में चक्का जाम, देखें वीडियो

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार में BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. कल गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत कुमार के आह्वान पर जुटे अभ्यर्थियों पर देर शाम लाठीचार्ज हो गया. इसमें कुछ छात्र घायल भी हुए हैं. इसके विरोध में आज सोमवार को बिहार में चक्का जाम का ऐलान किया गया है.

    आइसा ने BPSC अभ्यर्थियों के पक्ष में बिहार में चक्का जाम आंदोलन का आइसा ने ऐलान किया है, जिसका समर्थन माले ने भी किया है. बता दें कि BPSC परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं.

    पीके पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बताया भाजपा की बी टीम

    इधर, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है. बिना नाम लिये आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर उसकी बी टीम के लोगों ने इस आंदोलन को कुचलने की साजिश की है. तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग इस आंदोलन को हाईजैक करना चाहते हैं. इस बीपीएससी आंदोलन को कुछ लोगों ने गुमराह करने की कोशिश की. हम भी चाहते थे तो 5 लाख लोगों को गांधी मैदान बुला देते. अपने एक कॉल पर 5 लाख लोगों को बुला देते लेकिन उसका हल नहीं निकलना था. सरकार की जो बी टीम है उसे आगे खड़ा किया गया और आंदोलन को गांधी मैदान ले जाना पड़ा और जब पिटाई हो रही थी तो कुछ लोग कह रहे थे हम सबसे आगे रहेंगे, वही लोग भाग गए.

    मार्च के जेपी गोलंबर पहुंचते ही बिगड़ा मामला

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2024/12/BPSC.mp4

    छात्रों के इस आंदोलन में रविवार को जमकर बवाल हुआ. दिन में पहले कई छात्र पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जुटे. इस दौरान जन सुराज से जुड़े लोग भी वहां पहुंचे. दोपहर होते-होते जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी पहुंचे. प्रशांत किशोर के नेतृत्व में छात्रों ने मार्च निकाला. जेपी गोलंबर के पास इस मार्च के पहुंचने के बाद प्रशांत किशोर वहां से निकल गए. पुलिस छात्रों से लगातार वहां से हटने की अपील करती रही लेकिन छात्रों ने पुलिस की नहीं सुनी. पुलिस से धक्का- मुक्की हुई और फिर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. कुछ छात्रों को चोटें भी आईं. काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही. पुलिस ने इस मामले में प्रशांत किशोर समेत कई लोगों पर केस भी दर्ज किया है.

    https://x.com/ANI/status/1873438689139032377

    https://x.com/ANI/status/1873424991704006888

    Also Read: झारखंड के 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें नए साल में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    agitation AISA Bihar bihar government Bihar police Bjp BPSC Candidate CPI(ML) crushing agitation Demonstration Gandhi Maidan government's B team JP Golambar lathicharge PK police case Prashant Kishore Road Blockade ruckus Student student injured student march Tejashwi Yadav अभ्यर्थी आइसा आंदोलन आंदोलन कुचलना गांधी मैदान चक्का जाम छात्र छात्र घायल छात्र मार्च जेपी गोलंबर तेजस्वी यादव पीके पुलिस केस प्रदर्शन प्रशांत किशोर बवाल बिहार बिहार पुलिस बिहार सरकार बीजेपी माले लाठीचार्ज सरकार की बी टीम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें नए साल में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
    Next Article देर रात शोरूम में ठांय-ठांय, सिक्योरिटी गार्ड ने भाग कर बचाई जान

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.