Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»93 कांडों का आरोपी था चाईबासा मुठभेड़ में मारा गया नक्सली काण्डे होनहागा, 10 लाख के ईनामी सिंगराय पर भी थे 19 मामले दर्ज
    क्राइम

    93 कांडों का आरोपी था चाईबासा मुठभेड़ में मारा गया नक्सली काण्डे होनहागा, 10 लाख के ईनामी सिंगराय पर भी थे 19 मामले दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा : चाईबासा पुलिस और सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 5 नक्सलियों को मार गिराया है. इन सभी हार्डकोर नक्सलियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. मुठभेड़ में मारे गये 5 लाख के ईनामी सबजोनल कमेटी सद्स्य काण्डे होनहागा पर सबसे अधिक 93 आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं मारे गये 10 लाख के ईनामी सब जोनल कमेटी सद्स्य सिंगराय उर्फ मनोज कुंजाम पर विभिन्न थानों में 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं मारे गये तीन और नक्सलियों जोंगा, सूर्या और सपनी हांसदा की भी पुलिस को कई मामलों में तलाश थी. पुलिस ने मौके से दो नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है. इसमें एरिया कांडर टाईगर उर्फ पाण्डू हांसदा और दस्ता सद्स्य बानरा शामिल है.

     

    पुलिस, कोबरा बटालियन, सीआरपीएल और जगुआर की टीम थी मुठभेड़ में शामिल

     

    पुलिस को सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिल बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विनी अपने दस्ते के साथ किसी बड़े कांड को अंजाम देने के लिए कोल्हान क्षेत्र में घूम रहे हैं. इसके बाद चाईबासा पुलिस ने कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ 26 बटालियन और झारखंड जगुआर के साथ टीम बनाकर छापामारी अभियान चलाना शुरू किया. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की अजय महतो और कांडे होनहागा अपने दस्ते के साथ गुवा और जेटेया थाना क्षेत्र के पास लिपुंगा, कुलासाई, झीरझोर और राईका के पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में घूम रहा है. फिर पुलिस और सुरक्षा बलों ने 16 जून की रात वहां धावा बोला. सुबह 5.30 बजे उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों तरफ से करीब 1 घंटे तक गोलियां चली. सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले.

     

    दोपहर एक बजे मिली महिला नक्सली की लाश

     

    गोलीबारी खत्म होने के बाद जब पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया तो सुबह 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए और दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद दोपहर में भी सर्च अभियान चला. दोपहर करीब 1 बजे एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ. सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 एलएलआर राइफ, 1 इंसास राइफल. एक .303 राइफल, दो बोल्ट एक्शन राइफल, एक 9 एमएम का पिस्टल, 13 पीस डेटोनेटर, नक्सली साहित्य समेत कई चीजें बरामद हुई है.

    ईनामी काण्डे होनहागा कोबरा चाईबासा जगुआर नक्सली पुलिस मुठभेड़ सिंगराय सीआरपीएफ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों की मदद करने वाला एक अपराधी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article विधानसभा चुनाव में भी झामुमो कार्यकर्ता दिखाएं अपना दमखम : अशोक

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    क्राइम

    पीड़िता और दोस्त ने कोर्ट में नहीं पहचाना आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़ और लूट के मामले में बरी

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेल्लौर में छह वर्षीय अनूप के कान का होगा इलाज, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए 10 लाख रुपये

    October 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026

    झारखंड : 24 अक्टूबर को रांची में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल

    October 15, 2026

    पीड़िता और दोस्त ने कोर्ट में नहीं पहचाना आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़ और लूट के मामले में बरी

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.