Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Apr, 2026 ♦ 6:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»चाईबासा: मंगला हाट में शेड गिरते ही मचा हड़कंप, बाजार में भगदड़
    चाईबासा

    चाईबासा: मंगला हाट में शेड गिरते ही मचा हड़कंप, बाजार में भगदड़

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंगला हाट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : शहर के व्यस्त मंगला हाट में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बाजार के बीचों-बीच बना पुराना और जर्जर शेड अचानक भरभराकर गिर पड़ा। तेज आवाज के साथ शेड गिरते ही दुकानदारों और ग्राहकों में भगदड़ मच गई।

    बैलों की लड़ाई बनी हादसे की वजह

    स्थानीय दुकानदार बैद्यनाथ खलखो और दिवाकर प्रसाद ने बताया कि करीब चार बजे दो बैल आपस में लड़ते हुए शेड के पिलर से टकरा गए। पिलर पहले से ही काफी कमजोर हालत में था। टक्कर लगते ही वह दबाव नहीं झेल सका और पूरा शेड ढांचा ढह गया।

    छप्पर गिरने से मचा हड़कंप

    शेड गिरने के साथ ही उसके ऊपर लगा एजबेस्टस का छप्पर भी नीचे आ गिरा। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धमाके की आवाज सुनते ही दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे।

    मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

    हादसे में एक मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक व्यक्ति को हल्की चोट लगने की सूचना है। घायल को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

    भीड़ कम थी, वरना हो सकता था बड़ा हादसा

    दुकानदारों का कहना है कि घटना शाम चार बजे के आसपास हुई, जब बाजार में आम दिनों के मुकाबले कम भीड़ रहती है। अगर यही हादसा दो घंटे पहले होता, तो उस समय बाजार में भारी भीड़ होने के कारण जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

    दुकानदारों में नाराजगी, बोले—सुविधाओं की अनदेखी

    मंगला हाट में पिछले 25 से 35 वर्षों से कारोबार कर रहे दुकानदारों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। दुकानदारों का कहना है कि उनसे नियमित रूप से भाड़ा वसूला जाता है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दुकानदारों ने मांग की है कि जर्जर ढांचों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    Also Read : आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा : क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को जमशेदपुर से उठाया

    Chaibasa News Daily News Update Jharkhand news Latest Mangla hatt
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में 10 बच्चे लापता, गांव में सनसनी
    Next Article गिरिडीह में बालू के अवैध कारोबार पर शिकंजा, आठ लोडेड ट्रैक्टर जब्त

    Related Posts

    चाईबासा

    नक्सल हिंसा से प्रभावित दो आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, DC-SP ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    April 17, 2026
    झारखंड

    बाबा धाम में सुरक्षा सख्त, जवानों की तैनाती बढ़ी: लेकिन क्या हैं वजह !

    April 17, 2026
    चाईबासा

    चेकडैम में नहाने गई 12 साल की रुपनी की मौ’त, एक दिन बाद मिला शव

    April 17, 2026
    Latest Posts

    नक्सल हिंसा से प्रभावित दो आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, DC-SP ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    April 17, 2026

    बाबा धाम में सुरक्षा सख्त, जवानों की तैनाती बढ़ी: लेकिन क्या हैं वजह !

    April 17, 2026

    चेकडैम में नहाने गई 12 साल की रुपनी की मौ’त, एक दिन बाद मिला शव

    April 17, 2026

    जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक ISBT: 153 करोड़ की लागत से तैयार होगा बस टर्मिनल और मॉल

    April 17, 2026

    झारखंड स्टेट बार चुनाव में दो युवाओं ने मारी बाजी, अभिषेक और ललित जीते

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.