Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Apr, 2026 ♦ 6:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक ISBT: 153 करोड़ की लागत से तैयार होगा बस टर्मिनल और मॉल
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक ISBT: 153 करोड़ की लागत से तैयार होगा बस टर्मिनल और मॉल

    Promita DeyBy Promita DeyApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बस टर्मिनल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जमशेदपुर में आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) सह कमर्शियल मॉल बनाने की मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना पर करीब 153.36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर विकसित किया जाएगा और इसे राज्य का पहला अत्याधुनिक बस टर्मिनल माना जा रहा है।

    कहां बनेगा नया बस टर्मिनल

    यह आधुनिक ISBT जमशेदपुर में डिमना चौक और पारीडीह के बीच नेशनल हाईवे के किनारे लगभग 9.88 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इस परियोजना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रयासों से मंजूरी मिली है।

    निर्माण की जिम्मेदारी और निर्देश

    नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने इस परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी जुडको (JUDCO) को सौंपी है। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

    डिजाइन और सुविधाएं होंगी खास

    इस ISBT की डिजाइन खास और आकर्षक होगी। इसे हेक्सागोनल (षटकोणीय) डिजाइन में तैयार किया जाएगा, जिसमें हरियाली और आधुनिक वास्तुकला का मेल देखने को मिलेगा। परिसर में सेंट्रल कोर्टयार्ड, जल संरचनाएं, स्थानीय कला और चित्रकला जैसी सुविधाएं होंगी, जो यात्रियों को अलग अनुभव देंगी। टर्मिनल और मॉल के बीच बना प्लाजा रंगीन शीशों से सजाया जाएगा, जिससे आकर्षक छाया प्रभाव दिखाई देगा।

    बसों और पार्किंग की व्यवस्था

    परियोजना के तहत एक साथ 50 बसों के ठहरने और 23 बसों के संचालन की सुविधा होगी।

    ग्राउंड फ्लोर पर :

    • 300 कारों की पार्किंग
    • 350 दोपहिया वाहनों की पार्किंग
    • 18 टिकट काउंटर
    • 300 यात्रियों की क्षमता वाला प्रतीक्षालय
    • रेस्टोरेंट और फूड कोर्ट
    • 46 दुकानें

    पहली मंजिल पर अतिरिक्त सुविधाएं

    पहली मंजिल पर यात्रियों और स्टाफ के लिए कई आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी :

    • वातानुकूलित प्रतीक्षालय
    • 120 यात्रियों के लिए डोरमेट्री
    • 60 चालकों के लिए अलग डोरमेट्री
    • प्रशासनिक कार्यालय

    कमर्शियल मॉल भी बनेगा

    इस परियोजना में बस टर्मिनल के साथ एक कमर्शियल मॉल भी बनाया जाएगा। इसमें :

    • मल्टीपरपज हॉल
    • मनोरंजन केंद्र
    • स्वास्थ्य सुविधाएं
    • फूड कोर्ट
    • करीब 100 दुकानें

    रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

    सरकार का मानना है कि इस परियोजना से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके साथ ही जमशेदपुर में आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

    Also Read : झारखंड स्टेट बार चुनाव में दो युवाओं ने मारी बाजी, अभिषेक और ललित जीते

     

     

    #Jharkhand News Bus Terminal Current News Daily News Jamsedhpur jharkhand Johar Live Latest news Mall Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड स्टेट बार चुनाव में दो युवाओं ने मारी बाजी, अभिषेक और ललित जीते
    Next Article चेकडैम में नहाने गई 12 साल की रुपनी की मौ’त, एक दिन बाद मिला शव

    Related Posts

    चाईबासा

    नक्सल हिंसा से प्रभावित दो आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, DC-SP ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    April 17, 2026
    झारखंड

    बाबा धाम में सुरक्षा सख्त, जवानों की तैनाती बढ़ी: लेकिन क्या हैं वजह !

    April 17, 2026
    चाईबासा

    चेकडैम में नहाने गई 12 साल की रुपनी की मौ’त, एक दिन बाद मिला शव

    April 17, 2026
    Latest Posts

    नक्सल हिंसा से प्रभावित दो आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, DC-SP ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    April 17, 2026

    बाबा धाम में सुरक्षा सख्त, जवानों की तैनाती बढ़ी: लेकिन क्या हैं वजह !

    April 17, 2026

    चेकडैम में नहाने गई 12 साल की रुपनी की मौ’त, एक दिन बाद मिला शव

    April 17, 2026

    जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक ISBT: 153 करोड़ की लागत से तैयार होगा बस टर्मिनल और मॉल

    April 17, 2026

    झारखंड स्टेट बार चुनाव में दो युवाओं ने मारी बाजी, अभिषेक और ललित जीते

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.