Chaibasa : चाईबासा में नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान का माहौल सुबह से ही गर्म है। लोग अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर भीड़ और उत्साह साफ दिख रहा है। चाईबासा के प्रमुख मतदान केंद्रों पर डीसी चंदन कुमार और एसपी अमित रेणु खुद पहुंचे और मतदान की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मतदाता केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा और व्यवस्था का निरीक्षण किया।
एसपी अमित रेणु ने कहा कि…
एसपी अमित रेणु ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि मतदाता सुरक्षित महसूस करें और कोई भी गड़बड़ी न हो।

मतदाताओं में दिखा उत्साह
सुबह से ही मतदाताओं में वोट डालने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोग लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बूथ पर बच्चों के साथ आए मतदाता भी नजर आए, जो अपने माता-पिता के साथ मतदान का अनुभव साझा कर रहे थे।
सुरक्षा और व्यवस्था
चाईबासा में हर बूथ पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती है। प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि मतदान केंद्र पर कोई गड़बड़ी न हो और सभी मतदाता सुरक्षित महसूस करें।
Also Read : रांची निकाय चुनाव 2026 : राज्यपाल संतोष गंगवार ने डाला VOTE


