Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पत्थलगढ़ी जनसंहार की जांच केन्द्र सरकार कराये : भाजपा
    झारखंड

    पत्थलगढ़ी जनसंहार की जांच केन्द्र सरकार कराये : भाजपा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के पत्थलगढ़ी में 19 जनवरी को नक्सलियों द्वारा किये गये जनसंहार के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताते हुए आज मांग की कि केन्द्र सरकार इस घटना की केन्द्रीय एजेंसी से जांच कराये और दोषियों को दंड दिलाये।
    भाजपा के छह सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने 24 जनवरी को घटना की जांच के बाद आज अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंप दी जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अपराधियों के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे वापस लेने के घोषणा के बाद हत्या करने वालों का मनोबल बढ़ा था।
    रिपोर्ट सौंपने के बाद इस जांच दल के सदस्य सांसद समीर उरांव एवं जॉन बार्ला ने संवाददाताओं से कहा कि नक्सली अपराधी पत्थलगढ़ी इलाके में लोगों को भारतीय संविधान की व्यवस्था को नहीं मानने के लिए उकसाते रहे हैं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनके विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा कायम किया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि उनके खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे वापस लिये जाएंगे। इसी के बाद अपराधियों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने उनकी बातों में नहीं आने वाले जागरूक लोगों की सामूहिक रूप से गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी।
    श्री उरांव ने कहा कि राज्य सरकार का उदासीन रवैया हैरान करने वाला है। मुख्यमंत्री और स्वयं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना का एक शब्द नहीं कहा और न ही कोई मुआवजा घोषित किया। मुख्यमंत्री ने इसके उलट यह कहा कि ‘मरने वाला भी मेरा और मारने वाला भी मेरा।’ उन्होंने कहा कि प्रशासन को घटना का पता दो दिन बाद लगा। जब भाजपा सांसदाें का दल पहुंचा तो प्रशासन ने धारा 144 लगा दी और सांसदों को घेराबंदी में ले लिया जैसे वे ही अपराधी हों। जबकि 27 जनवरी को कांग्रेस के नेताओं को आसानी से आने दिया।
    उन्होंने कहा कि इससे साफ हो गया है कि राज्य सरकार की आदिवासियों के प्रति कोई संवेदना नहीं है और वह मामले की लीपापोती करने में लगी है। उन्होंने कहा कि सांसदों ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्री अमित शाह को भी सौंपी है तथा उनसे मांग की है कि इस घटना की जांच केन्द्रीय एजेंसी से करायी जाए तथा दोषियों को दंडित किया जाए।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्भया मामला: अक्षय की क्यूरेटिव पिटीशन सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
    Next Article कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा के गर्भवती मामले में सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, मंत्री को सौंपी जांच की जिम्मेदारी

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    Latest Posts

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.