Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 4:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»केंद्र सरकार ने लखबीर सिंह लांडा को घोषित किया आतंकवादी, बब्बर खालसा का है सदस्य
    ट्रेंडिंग

    केंद्र सरकार ने लखबीर सिंह लांडा को घोषित किया आतंकवादी, बब्बर खालसा का है सदस्य

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: भारत सरकार ने खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित कर दिया है. केंद्र सरकार ने UAPA के तहत ये कारवाई कर उसे वांटेड लोगों की सूची में शामिल किया है. वह खालिस्तान ग्रुप बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य है. उसके ऊपर मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया हेडक्वार्टर पर हुए रॉकेट हमले में शामिल होने का आरोप है. साथ ही उसके ऊपर कई अन्य आपराधिक मामला दर्ज है. 35 वर्षीय लांडा कई तरह की आतंकी वारदातों में शामिल रहा है. गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया की वर्ष 2017 में वह भारत छोड़ कनाडा भाग गया था. उसके ऊपर करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी शामिल हैं. उसके ऊपर मोगी में किडनैपिंग का भी आरोप लगा था.

    बता दें कि वह 23 साल की उम्र से ही अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था. मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले में एक गांव हरिके पट्टन का रहने वाला लखबीर सिंह के पिता नरंजन सिंह सरकारी नौकरी से रिटायर्ड हैं. उसके परिवार वाले उसके आतंकी गतिविधि मे शामिल होने के वजह से छुप कर रहने पर विवश हैं. बताया जाता है कि उसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से भी नजदीकी संबंद है. वह पिछले 6 साल से कनाडा में छिपा है. भारत सरकार लगातार खालिस्तानी कट्टरपंथियों पर कार्रवाई कर रही है जिसके बाद शनिवार को गृह मंत्रालय ने लखबीर सिंह को वांटेड आतंकी घोषित कर दिया है.

    ये भी पढ़ें: डॉक्टरों की लापरवाही या कुदरत का करिश्मा! मृत घोषित महिला ने एम्बुलेंस में उठकर मांगा पानी

    ISI आज की खबर आतंकवादी कनाडा करंट न्यूज खालिस्तानी आतंकी गृह मंत्रालय जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नई दिल्ली न्यूज हेडलाइन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी भारत सरकार मुख्य समाचार लखबीर सिंह लांडा लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघने कोहरे के कारण दिल्ली में 80 फ्लाइट लेट, देरी से चल रही हैं कई ट्रेनें
    Next Article विकास कार्यों के कारण रेलवे ने 10 ट्रेनें की रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    उपराष्ट्रपति के सचिव बने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित खरे, झारखंड से है गहरा नाता

    September 14, 2025
    कोडरमा

    जेवर साफ करने के बहाने महिला से लाखों की ठगी, ठग फरार

    September 14, 2025
    कारोबार

    अब UPI से बड़े पेमेंट करना हुआ आसान, 15 सितंबर से लागू होंगी नई लिमिट्स

    September 14, 2025
    Latest Posts

    परफ्यूम लगाते हैं? इन जगहों पर कभी न लगाएं, वरना हो सकता है नुकसान

    September 14, 2025

    पलामू टाइगर रिजर्व में बाघों की निगरानी अब होगी हाईटेक, रेडियो कॉलरिंग से मिलेगी सटीक जानकारी

    September 14, 2025

    29 सितंबर को हो सकता है पटना मेट्रो का उद्घाटन, मधुबनी पेंटिंग से सजी होंगी बोगियां

    September 14, 2025

    दुर्गापूजा 2025 : पटना में 1,400 पूजा समितियों को मिलेगा लाइसेंस, सुरक्षा पर विशेष ध्यान

    September 14, 2025

    सफाई तो होकर रहेगी 4.0 : RMC के प्रशासक ने कई इलाकों का किया औचक निरीक्षण

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.