Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा में लोकतंत्र का उत्सव: मतदाताओं में जबरदस्त जोश, वोटिंग जारी
    झारखंड

    कोडरमा में लोकतंत्र का उत्सव: मतदाताओं में जबरदस्त जोश, वोटिंग जारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मतदान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : नगर की नई सरकार के गठन की कवायद सोमवार यानि की आज सुबह सात बजे से शुरू हो गई। जिले के 114 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शांतिपूर्वक जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। सुबह होते ही शहरी मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचने लगे। कई जगहों पर वोटिंग शुरू होने से पहले ही लंबी कतारें लग गई थीं। लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

    तीन निकायों में हो रहा मतदान

    आज जिले के तीनों निकाय-झुमरी तैलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत और डोमचांच नगर पंचायत के लिए मतदान हो रहा है। इन निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 36 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 57 वार्डों में 263 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है और मतदाताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

    झुमरी तिलैया में सुबह से लंबी लाइन

    झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के श्रम कल्याण परिसर स्थित वार्ड नंबर सात के तीन मतदान केंद्रों पर सुबह-सुबह ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं- सभी वर्ग के लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे। वोट डालने के बाद लोगों ने उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर अपनी भागीदारी पर गर्व जताया।

    महिलाओं में खास जोश

    इस बार महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला। रमजान का पाक महीना होने के बावजूद कई महिलाएं घर के कामकाज से पहले मतदान केंद्र पहुंचीं। महिलाओं का कहना है कि वे ऐसे प्रतिनिधि को चुनना चाहती हैं जो शहर के विकास, साफ-सफाई, पानी, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दे।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। हर बूथ पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। अब शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहेगा। इसके बाद मतपेटियां सुरक्षित रखी जाएंगी और मतगणना के दिन साफ हो जाएगा कि शहर की कमान किसके हाथ में जाएगी। फिलहाल, पूरे जिले में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और लोकतंत्र का उत्सव पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है।

    Also Read : बुंडू में मतदान शुरू, पहले घंटे से ही दिखा मतदाताओं का जोश

    #Koderma #JhumriTelaiya #Domchanch #JharkhandNikayChunav #KodermaElection #LocalBodyElection #CivicPolls #WardParshadElection #AdhyakshElection #JharkhandNews #VotingDay #DemocracyInAction
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleD.A.V. Anand Swami Public School में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान
    Next Article नेपाल की राजधानी में दर्दनाक हादसा, 17 लोगों की मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.