बोकारो: जिला के बेरमो स्थित गांधीनगर थाना क्षेत्र के खासमहल सब स्टेशन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सीसीएलकर्मी घनश्याम ठाकुर घायल हो गया. घायल को लोगों की मदद से सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बता दें कि तेज रफ्तार वाहनों के चलते इस तरह के हादसे आए दिन बेरमो की सड़कों पर सामने आ रहे हैं. इसके बावजूद हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. यूनियन नेता टीनू सिंह ने कहा कि कंपनी नियम के तहत ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटना में मौत के बाद तत्काल आश्रित को नौकरी देना है और उसी के तहत मृतक के बने बेटे को नौकरी दी गई. एके ग्रेवाल पीओ खास महल प्रोजेक्ट ने कहा कि नियमानुसार मृतक के आश्रित को तत्काल नियुक्ति पत्र दे दिया गया है. वही ऐसी घटना पर उन्होंने दुख व्यक्त किया है.
सड़क दुर्घटना में सीसीएल कर्मी की मौत, आश्रित को मिला नियुक्ति पत्र

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

