Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीसीएल सीएमडी का अरगड्डा दौरा, कहा- 2025 तक क्षेत्र से तीन मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य
    झारखंड

    सीसीएल सीएमडी का अरगड्डा दौरा, कहा- 2025 तक क्षेत्र से तीन मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2024No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : रामगढ़ के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के दौरे पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सीसीएल प्रभारी सीएमडी बी.वीरा रेड्डी पहुंचे. उन्होंने यहां के गिद्दी ए, गिद्दी सी, रेलीगढ़ा, सिरका खुली खदानों का कोयला उत्पादन, ओबी डिस्पैच और अब तक कोयला उत्पादन लक्ष्य के बारे में अरगड्डा जीएम, पीओ, मैनेजर, एचओडी, सेफ्टी अधिकारियों से मैप देखते हुए जानकारी ली.  मीडिया से बातचीत में सीसीएल प्रभारी सीएमडी बी. वीरा रेड्डी ने कहा कि अरगड्डा क्षेत्र का दौरा रूटिंग है, यहां डिपार्टमेंटल तरीके से कोयला उत्पादन हो रहा है, जो बड़ी उपलब्धि है. कोई आउटसोर्सिंग नहीं है, करीब पांच सालो से सिरका बंद साइडिंग आगामी दिनों में आरंभ होगा.

    उन्होंने कहा कि अरगड्डा काजू बागान से 4 मिलियन टन कोयला उत्पादन अप्रूव करना है, जिसके लिए कोल इंडिया बोर्ड से अनुमति के बाद एक माह में यहां प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा. सिरका फायर जोन अंडरग्राउंड खदान से ओपन कास्ट बनने के बाद आग सामने आता है. इस प्रकार की कई खदाने कोल इंडिया में है, जिससे कोयला उत्पादन के लिए सेफ्टी का ख्याल भी रखा जाता है. उन्होंने सिरका रोड के संबंध में कहा कि रोड सेल एज फोर कंपनी रुल होगा, यह माइंस का कार्य नहीं है. सेल में आपसी खींचतान है. उन्होंने कहा कि अरगड्डा क्षेत्र में आगामी वर्ष 2024-25 को तीन मिलियन कोयला उत्पादन लक्ष्य यदि पूरा होता है, तो सिरका कोलयरी भी फायदे में आ जाएगी. इस वर्ष 2023-24 में अरगड्डा क्षेत्र से 1.79 मिलियन टन कोयला उत्पादन के लिए प्लानिंग के साथ कार्य किया जा रहा है.

    उन्होंने आगे कहा कि खुली खदान सिरका निरीक्षण के बाद सीएमडी का दल अरगड्डा एक नंबर रेस्ट हाउस बंगले के समीप पहुंचा, यहां सिविल कंस्ट्रक्शन को लेकर भी चर्चा हुई. आगामी दिनों में कुछ कंस्ट्रक्शन का कार्य भी विभागीय स्वीकृति के बाद होने की संभावना है. इसके बाद अरगड्डा जीएम ऑफिस में सभी विभाग के एचओडी के साथ सीएमडी की बैठक हुई. जिसमें कंपनी कोयला उत्पादन, सेफ्टी और जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. साथ ही कोयला उत्पादन के लिए अपनी-अपनी बातें एचओडी ने रखा.

    निरीक्षण दल में सीसीएल सीएमडी वीरा रेड्डी, जीएम अरगड्डा एसके झा, सिरका पीओ श्रीकांत शर्मा, सिरका मैनेजर रमेश कुमार, सेफ्टी ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद, एसओ ईएंडएम संजीव झा, एसओ एक्सवेशन संजय कुमार, एसओ माईनिंग डीके सिंह, जीएम ऑपरेशन राजीव कुमार, एसओपीईएक्स  रवि कुमार, सिरका सेफ्टी ऑफिसर कामेश्वर महतो, एसओ सिविल गौरव तिवारी, सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी, सुरक्षा सिरका इंस्पेक्टर राजू राम, प्रहरी जितेंद्र, शंकर कुमार, हवलदार भैया लाल, होपना मरांडी समेत कई सुरक्षा गार्ड उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें : डीसी और एसपी ने जिले के मतदान केंद्रों व चेकनाकों का किया निरीक्षण, सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश

    CCL CMD Argadda Coal Production jharkhand johar live news Ramgarh कोयला उत्पादन जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड रामगढ़ सीएमडीअरगड्डा सीसीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी और एसपी ने जिले के मतदान केंद्रों व चेकनाकों का किया निरीक्षण, सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश
    Next Article भागवत कथा के श्रवण से जीव अभय बन जाता है : स्वामी इंद्रदेव जी महाराज

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.