Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मुख्यालय गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में 18 दिसंबर को क्रिसमस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर 600 से अधिक कर्मचारी, पदाधिकारी और अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समारोह में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही मुख्यालय के महाप्रबंधक और विभागाध्यक्षों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाई। मसीही समुदाय के कर्मचारियों की सहभागिता ने समारोह को विशेष रंग और उत्साह प्रदान किया। यह आयोजन सीसीएल में क्रिसमस उत्सव के 25 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक रहा। समारोह में कैरल गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। सभी प्रतिभागियों ने आपसी भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी साझा किया। कार्यक्रम ने न केवल आनंद और उत्साह का संचार किया, बल्कि क्रिसमस की सच्ची भावना एकता, सौहार्द और भाईचारे को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
Also Read : एमएस सोनक होंगे झारखंड हाई कोर्ट ने नये चीफ जस्टिस
Also Read : चाची की डांट से नाराज भतीजे ने रची लूट की साजिश, दोस्त के साथ गिरफ्तार
Also Read : हजारीबाग की ग्रामीण महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, स्वयं सहायता समूहों से बदली जिंदगी
Also Read : प्रोजेक्ट द्वार : डीसी ने बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं की स्थिति का लिया जायजा


