Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»4.98 करोड़ के लोन घोटाले के मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, जानिये कैसे लगाया चूना
    झारखंड

    4.98 करोड़ के लोन घोटाले के मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, जानिये कैसे लगाया चूना

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2019Updated:August 3, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। इंडियन ओवरसीज बैंक से 4 करोड़ 98 लाख 43 हजार 698 रूपये के लोन घोटाले में सीबीआई एसीबी ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई ने जमशेदपुर के मेसर्स बालाजी ट्रेडर्स और मेसर्स एचएस इंटरनेशनल के संचालक हरजीत सिंह को आरोपी बनाया है। रेडियम रोड ब्रांच के चीफ रीजनल मैनेजर मोती लाल ने सीबीआई एसीबी में 29 जुलाई को शिकायत की थी। जिसके बाद सीबीआई एसपी एसएन खान के आदेश पर मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी डीएसपी कौशल किशोर सिंह को दी गई है।

    जमीन के फर्जी कागजात को मार्गेज रखा था बैंक में

    सीबीआई को दिए गए शिकायत के अनुसार जमशेदपुर के टेल्को निवासी हरजीत सिंह ने अपनी दोनों कंपनियों से आयरन ऑर, मिनरल और ट्रांसपोर्टिंग कारोबार के लिए 40 लाख का कैश क्रेडिट लोन लिया था। दोनों कंपनियों के लिए 15 जून 2011 और 6 सितंबर 2011 को लोन लिए गए थे। लोन के बदले 13 मार्च 2011 को जमीन के कागजात को मार्गेज रखा गया था। लेकिन लोन एनपीए होने के बाद बैंक ने जांच करायी तो पता चला कि लोन संबंधी जमीन के कागजात फर्जी हैं, ऐसे में जीरो मूल्य की जमीन के बदले लोन की राशि की निकासी हो गई ।

    कैसे लगाया करोड़ो का चूना

    हरजीत सिंह के द्वारा बैंक से लगातार ओवर ड्राफ्ट सुविधा ली जा रही थी। शुरूआत में हरजीत ने दोनों कंपनियों से ओवर ड्राफ्ट का पेमेंट किया। इस दौरान उसने लोन पर ट्रांसर्पोटिंग के लिए पांच ट्रक खरीदे। लेकिन साल 2016 के आखिरी दिनों में ओवर ड्राफ्ट का पेमेंट बैंक को नहीं किया गया। जांच में यह बात सामने आयी कि हरजीत ने बैंक से मिले फंड को गलत तरीके से अलग अलग खातों में डायवर्ट कर दिया। बालाजी टेडर्स के नाम पर 1.89 करोड़, जबकि एचएस इंटरनेशनल के नाम पर 2.78 करोड़ रूपये का कैश क्रेडिट हरजीत के नाम पर बकाया है। वहीं पांच ट्रकों के लोन से भी बैंक के करोड़ों की राशि फंस गई। जमीन के पेपर फर्जी होने के कारण बैंक इस राशि का वसूलने में भी अब सक्षम नहीं है। ऐसे में सीबीआई ने अब धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की है।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआकाश सिंह हत्याकांड में 5 गिरफ्तार
    Next Article छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 7 नक्सली ढेर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.