Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद उत्तम आनंद हत्याकांड : चार्जशीट में सीबीआई का दावा, पुलिस की थ्योरी सीबीआई ने नकारी, होशो-हवास में जज को मारी गई टक्कर
    झारखंड

    धनबाद उत्तम आनंद हत्याकांड : चार्जशीट में सीबीआई का दावा, पुलिस की थ्योरी सीबीआई ने नकारी, होशो-हवास में जज को मारी गई टक्कर

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद के एडीजे-8 उत्तम आनंद हत्याकांड में सीबीआई की जिस चार्जशीट पर झारखंड हाईकोर्ट ने सवाल उठाए, उसमें कई चौंकाने वाले खुलासों का भी जिक्र है। चार्जशीट में सीबीआई ने दावा किया कि 28 जुलाई की सुबह 5.08 बजे जब ऑटो से जज को ठोकर मारी गई, उस समय चालक लखन वर्मा और उसका सहयोगी राहुल वर्मा पूरे होशो-हवास में था। सीबीआई जांच से पूर्व पुलिस तफ्तीश में यह सामने आई थी कि ठोकर मारने से पूर्व लखन व राहुल ने धनबाद स्टेशन रोड में जमकर शराब पी थी।

    फिर नशे की गोली भी ली थी। वहीं सीबीआई ने चार्जशीट में सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोट्री, नई दिल्ली के केमिस्ट्री डिवीजन की रिपोर्ट के आधार पर दावा किया कि लखन व राहुल के खून व मूत्र की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जज को टक्कर मारने के दौरान दोनों नशे में नहीं थे। दोनों की मानसिक स्थिति भी सामान्य थी। दोनों ने पूरे होशो-हवास में चुराए गए ऑटो से टक्कर मारकर जज की जान ले ली।

    दावा: पॉलिग्राफी में भी आरोपियों ने टक्कर मारने की बात कबूली

    चार्जशीट में सीबीआई का दावा है कि सीएफएसएल, नई दिल्ली में लखन व राहुल की फोरेंसिक साइकोलॉजिकल एसेसमेंट, फोरेंसिक स्टेटमेंट एनालिसिस, पॉलिग्राफी और लेयर्ड वाइस एनालिसिस में स्पष्ट हुआ कि जज को ठोकर दुर्घटनाग्रस्त नहीं लगी, बल्कि दोनों ने जानबूझकर मारी। जज को ठोकर मारने के लिए ऑटो को स्टेयरिंग ‌घुमाई और फिर टक्कर मारने के बाद स्टेयरिंग सीधी कर आगे बढ़ाई गई। आरोपियों ने टेस्ट में भी टक्कर मारने की बात कबूली।

    ऑटो चुराकर बलियापुर गए, वहां नंबर प्लेट तोड़ा

    चार्जशीट के अनुसार, डिगवाडीह में रामदेव लोहार का ऑटो चुराकर दोनों बलियापुर गए। वहां ऑटो के आगे के नंबर प्लेट घिसकर मिटा दिया, जबकि पीछे का नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दिया। जांच में नंबर प्लेट को बरामद किया गया। इरादतन मर्डर वैपन को छुपाने और साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया गया। इसी कारण कोर्ट में अलग से आवेदन देकर आरोपियों पर साक्ष्य छुपाने की धारा 201 भी जोड़ी गई।

    एमवीआई जांच में ऑटो सही-सलामत पाया गया

    ऑटो की जांच धनबाद एमवीआई से कराई। जांच में ऑटो को दुरुस्त पाया गया। ऑटो में कोई खराबी नहीं थी। ऐसा कुछ नहीं हुआ था, जिस कारण सहसा ऑटो की स्टेयरिंग फेल हुई हो।

    चार्जशीट में एसएसपी, एसपी समेत 169 गवाह

    चार्जशीट में धनबाद एसएसपी संजीव कुमार, सिटी एसपी रामकुमार समेत कई डीएसपी, थानेदार, डॉक्टर और आम लोगों को गवाह बनाया है। 169 गवाहों के नाम सौंपे गए गए हैं।

    जज से कनेक्शन नहीं, हत्या का मोटिव नदारद, इसी पर हाईकोर्ट सीबीआई से नाराज

    चार्जशीट में आरोपियों के साथ जज का कोई कनेक्शन नहीं दिखाया गया। धनबाद स्टेशन से रणधीर वर्मा चौक तक के सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपियों को जज का पीछा या रेकी करते नहीं पाया गया। सीबीआई ने दावा किया कि लखन व राहुल ने जान-बूझकर टक्कर मारी, परंतु टक्कर क्यों मारी, इसकी वजह नहीं बताई। सीबीआई का कहना है कि घटना के पीछे व्यापक साजिश संभव है और अन्य लोग भी संलिप्त हो सकते हैं। इसलिए आगे भी अनुसंधान जारी रखा गया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांचीः रांची रेलवे स्टेशन पर मिले 67 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव- सिविल सर्जन
    Next Article चक्रधरपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने भाजपा नेता पर दर्ज कराया यौन शोषण का केस

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.