Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में चुनाव से पहले पकड़ाया ‘कालाधन’, चायवाले से लेकर इंजीनियर तक पर जांच
    ट्रेंडिंग

    बिहार में चुनाव से पहले पकड़ाया ‘कालाधन’, चायवाले से लेकर इंजीनियर तक पर जांच

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2025Updated:October 18, 2025No Comments3 Mins Read45
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य भर में पुलिस और जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी बीच गोपालगंज, भोजपुर और पटना से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है, जहां भारी मात्रा में नकद राशि बरामद की गई है।

    गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र स्थित कबिलासपुर गांव में पुलिस ने एक घर से करीब 1 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। सूचना के आधार पर थावे थानाध्यक्ष और फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने संतोष प्रसाद नामक व्यक्ति के घर छापा मारा। संतोष गैस रिपेयरिंग का काम करता है और उसका बेटा चाय की दुकान चलाता है। पुलिस को घर में बक्सों में छिपाकर रखे गए 1 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा कई बैंक पासबुक भी जब्त की गई हैं। फिलहाल पूरे परिवार से पूछताछ की जा रही है, और यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और चुनाव के पहले इसका क्या इस्तेमाल होने वाला था।

    बाइक की डिक्की से मिले 50 लाख

    वहीं भोजपुर जिले में भी एक बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां नगर थाना क्षेत्र के गांगी चेकपोस्ट पर शुक्रवार देर रात स्टैटिक सर्विलांस टीम ने एक बाइक की डिक्की से 50 लाख रुपये नकद बरामद किए। जांच के दौरान जब बाइक रोकी गई, तो उसकी डिक्की से यह भारी-भरकम रकम मिली। बाइक चला रहे युवक की पहचान दीपक कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड़ी गांव का रहने वाला है। युवक ने बताया कि पैसा एक हार्डवेयर व्यापारी का है, लेकिन वह इस रकम के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

    इंजीनियर के ठिकाने से बरामद हुए 7.5 लाख रुपये नकद और जेवरात

    इधर राजधानी पटना में भी VIB की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर संजीव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। पटना के कंकड़बाग स्थित इंदिरा नगर स्थित आवास और हज भवन के पास स्थित उनके दफ्तर में एक साथ रेड की गई। करीब साढ़े चार घंटे चली इस कार्रवाई में टीम को 7.5 लाख रुपये नकद और कुछ आभूषण मिले। जांच में पता चला है कि संजीव कुमार की संपत्ति उनकी आय के स्रोत से 44% अधिक है। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई थी।

    पुलिस मुख्यालय ने इन सभी मामलों की निगरानी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी से यह साफ है कि प्रशासन चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

    Also Read : चाईबासा में IED से पुलिया उड़ाने वाले दो नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बनाने वाले सामान बरामद

     

    गोपालगंज और भोजपुर में करोड़ों रुपये जब्त बिहार चुनाव से पहले कैश की बरामदगी से हड़कंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में IED से पुलिया उड़ाने वाले दो नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बनाने वाले सामान बरामद
    Next Article सूरजमुखी के बीज सेहत और खूबसूरती का बड़ा खजाना… जानें इसके फायदे

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.