Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»Cash For Query Scam : तीन साल सजा है…!, महुआ पर निशिकांत का फिर तंज, बताया 2005 से भी बड़ा मामला
    झारखंड

    Cash For Query Scam : तीन साल सजा है…!, महुआ पर निशिकांत का फिर तंज, बताया 2005 से भी बड़ा मामला

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : पैसे के बदले सवाल मामले में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां मामले को लेकर लोकसभा की एथिक्स कमिटी की एंट्री हो गई है और भाजपा सांसद से पूछताछ भी एक बार हो चुकी है. वहीं, अब महुआ मोइत्रा से मामले में पूछताछ होनी है. इसी क्रम में झारखंड से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर एक बार फिर से हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि भारत सरकार की आईटी पॉलिसी साफ कहती है कि आप अपनी ईमेल आईडी, पोर्टल और इंटरनेट के पासवर्ड को किसी के साथ साझा नहीं कर सकते. ऐसा करने पर तीन साल तक सजा का प्रावधान है. उन्होंने एक्स पर लिखा, महुआ जी के कई साक्षात्कार को देखा व पढ़ा. सांसद जिस आईटी स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य हैं. कम से कम उसी को पढ़ लेतीं. आईटी ऐक्ट 2000 के नियम 43 के अनुसार, कम्प्यूटर, डाटा के पासवर्ड की जानकारी आप सिस्टम के मालिक की परमिशन से ही दे सकते हैं.

    इसे भी पढ़ें : JWACT2023 : आज फिर से हॉकी का रोमांच, भारत का मुकाबला चीन से

    सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया पोस्ट

    मामले में श्री दुबे ने कहा है कि यहां सिस्टम के मालिक लोकसभा स्पीकर ही हैं या फिर एनआईसी है. आपने किससे पूछा? यदि नहीं तो राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ के अलावा भ्रष्टाचार में भी 3 साल जेल है. जानकारी के लिए यह संपत्ति संसद की है, यदि हम सांसद नहीं हैं तो फिर इसे डिपॉजिट करना होता है. यही नहीं एक और पोस्ट करके निशिकांत दुबे ने आईटी ऐक्ट के उन प्रावधानों का भी जिक्र किया, जिसमें पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारियों को साझा करना गलत माना गया है. उन्होंने कहा कि यह मामला तो 2005 के कैश के बदले सवाल से भी बड़ा है.

    इसे भी पढ़ें : जेल में मनेगी मनीष सिसोदिया की दिवाली, सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

    क्या है मामला

    बता दें कि महुआ मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से कैश और गिफ्ट लेकर संसद में गौतम अडानी को लेकर सवाल पूछे थे. उन्हें संसद की एथिक्स कमेटी ने 2 नवंबर को पेशी पर बुलाया है. उनसे पहले निशिकांत दुबे से पूछताछ की जा चुकी है. बता दें कि महुआ मोइत्रा ने हीरानंदानी से कैश लेने की बात से इनकार किया है. भाजपा सांसद ने जनता और नेताओं से अपील की है कि वे पक्ष और विपक्ष से ऊपर उठकर इस मामले में साथ दें.

    इसे भी पढ़ें : SBI के ब्रांड एंबेसडर बने कैप्टन कूल ‘महेंद्र सिंह धोनी’

    #Jharkhand News #National News 2 नवंबर को एथिक्स कमिटी के समक्ष पेश होंगी महुआ asked questions in Lok Sabha by taking money and gifts. Case BJP MP Nishikant's taunt on Mahua Godda BJP MP Nishikant Dubey Jharkhand Latest News Johar Live Mahua will appear before the Ethics Committee on November 2 Politics Update Questions in return for money TMC MP from Bengal Mahua Moitra TMC MP Mahua Moitra surrounded by questions in return for money गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे जोहार लाइव झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज नेशनल न्यूज पैसे के बदले सवाल पैसे के बदले सवाल पर घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा बंगाल की टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा बीजेपी सांसद निशिकांत का महुआ पर तंज राजनीति अपडेट लोकसभा में पैसे व गिफ्ट लेकर सवाल पूछने का मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुसुंडा रेलवे साइडिंग : वर्चस्व को लेकर धनबाद में फिर बमबाजी, कर्मियों में दहशत का माहौल
    Next Article दीनानाथ पांडे की जयंती पर विधायक सरयू राय ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.