Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीआरपीएफ जवान पर हत्या का मामला दर्ज, ठीक होते ही पुलिस करेगी गिरफ्तार
    झारखंड

    सीआरपीएफ जवान पर हत्या का मामला दर्ज, ठीक होते ही पुलिस करेगी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के सुकमा से बोकरो जिले के गोमिया आये सीआरपीएफ जवानों के बीच आपसी विवाद में हुई फायरिंग और मौत मामले में आरोपित जवान दीपेंद्र यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जवान दीपेंद्र यादव के ठीक होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। एसपी पी मुरुगन ने बुधवार को बताया कि फायरिंग मामले में पेंद्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि नौ दिसम्बर की रात आपसी विवाद में  हुई फायरिंग में एक डीएसपी व एक एएसआइ की मौत हो गयी थी जबकि दो लोग घायल हो गये थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीआरपीएफ के 226 वीं वाहिनी के जवान दीपेंद्र यादव ने नशे में धुत होकर सीआरपीएफ के दो अधिकारियों पर गोली चलायी थी। घटना बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र स्थित कुर्कनालो की है। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कुर्कनालो उच्च विद्यालय में ठहरी सीआरपीएफ के 226 वीं वाहिनी के जवान दीपेंद्र यादव का छुट्टी को लेकर सीआरपीएफ के दोनों अधिकारियों से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया था। मृतकों में डीएसपी साहुल हसन और एएसआइ पी भुंइया शामिल हैं।

    जबकि इस घटना में दीपेंद्र व एक अन्य जवान घायल हो गये थे। सूत्रों का कहना है कि दीपेंद्र को छुट्टी नहीं मिल रही थी। इससे वह काफी तनाव में था। रात में खाना खाते वक्त भी उसकी इंचार्ज से कहासुनी हुई थी। इसके बाद गोलीबारी की
    घटना घटी। मृतक डिप्टी कमांडेंट साहुल केरल और मेस इंचार्ज पी भुइयां असम के रहने वाले थे। जबकी घायल हरिश्चंद्र काकोली नगालैंड और दीपेंद्र मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों का ईलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर सत्ता पक्ष तथा विपक्ष आमने-सामने
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : रांची और हटिया सीट पर होगा रोचक मुकाबला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.